90 के दशक की सुनहरी यादें, ये हैं दूरदर्शन के 9 सबसे पॉपुलर शो
entertainment Aug 08 2023
Author: Gagan Gurjar Image Credits:Facebook
Hindi
विक्रम और बेताल (1985)
रामानंद सागर का यह शो फंतासी और पौराणिक दोनों जोनर का था। शो में अरुण गोविल और सज्जन लाल पुरोहित की मुख्य भूमिका थी।
Image credits: Facebook
Hindi
रामायण (1987)
रामानंद सागर के इस शो से अरुण गोविल भगवान राम, दीपिका चिखलिया माता सीता और दारा सिंह हनुमान के रूप में पॉपुलर हो गए थे। दिवंगत अरविंद त्रिवेदी शो में रावण बने थे।
Image credits: Facebook
Hindi
महाभारत (1988)
इस शो को बी. आर चोपड़ा ने बनाया था। सीरियल में नितीश भारद्वाज ने भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई थी। अर्जुन, रूपा गांगुली, पुनीत इस्सर और गूफी पेंटल से कलाकार भी इसमें थे।
Image credits: Facebook
Hindi
चाणक्य (1991-92)
यह हिस्टोरिकल नॉन फिक्शन शो चंद्रपकाश द्विवेदी ने डायरेक्ट किया था। शो में लीड रोल भी चंद्रप्रकाश द्विवेदी ही थे, जबकि इरफ़ान खान, संजय मिश्रा जैसे कलाकारों ने भी इसमें काम किया था।
Image credits: Facebook
Hindi
भारत एक खोज (1988)
इस शो के क्रिएटर श्याम बेनेगल थे। इस हिस्टोरिकल फिक्शन शो में रोशन सेठ, ओम पुरी, टॉम ऑल्टर, सदाशिव अमरापुरकर, नसीरुद्दीन शाह और लकी अली जैसे एक्टर्स ने काम किया था।
Image credits: Facebook
Hindi
अलिफ़ लैला (1993-97)
आनंद सागर, प्रेम सागर और मोती सागर डायरेक्टेड यह फंतासी शो 'वन थाउजेंड एंड वन नाइट्स' (जिसे अरेबियन नाइट्स के नाम से भी जाना जाता है) पर बेस्ड था।
Image credits: Facebook
Hindi
चंद्रकांता (1994-96)
नीरजा गुलेरी का यह शो इसी नाम से 1888 में आए उपन्यास पर बेस्ड था, जिसके ऑथर देवकीनंदन खत्री थे। शो की कास्ट में शिखा स्वरूप, शाहबाज़ खान और पंकज धीर जैसे एक्टर्स शामिल थे।
Image credits: Facebook
Hindi
शक्तिमान (1997-2005)
इस फिल्म का निर्माण मुकेश खन्ना ने किया था और वे ही इसके लीड हीरो भी थे। इसे इंडिया का पहला सुपरहीरो शो भी कहा जाता है।
Image credits: Facebook
Hindi
'जूनियर जी: द मैजिक स्टार्टस नाउ' (2001)
अमितेश कोचर और प्रमोद मुथो जैसे कलाकारों से सजा यह शो एक सुपरहीरो शो था। शो के डायरेक्टर घनश्याम पाठक थे।