प्रियंका से तापसी पन्नू तक,विदेशी लड़कों पर आया इन हसीनाओं का दिल
entertainment Mar 26 2024
Author: Anshika Tiwari Image Credits:instagram
Hindi
तापसी पन्नू ने रचाई शादी
तापसी पन्नू ने बॉयफ्रेंड मैथियास बो संग शादी रचा ली है। रिपोर्ट की माने दोनों ने उदयपुर में सात फेरे लिए।बता दें ये पहली बार नहीं है जब विदेशी के लिए बॉलीवुड हसीना का दिल धड़का हो।
Image credits: instagram
Hindi
प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी रचाई थी। दोनों की शादी खूब चर्चा में रही थी। अब प्रियंका निक एक बेटी के माता-पिता है जिसका नाम मालती है।
Image credits: instagram
Hindi
प्रीति जिंटा
इश्क के आगे डिंपल क्वीन प्रीति जिंटा की भी नहीं चली। उन्होंने अमेरिका के जिन गुडइनफ से शादी रचाई। फिलहाल दोनों पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया पर शेयर करना पसंद नहीं करते।
Image credits: instagram
Hindi
इलियाना डी'क्रूज़
लिस्ट में इलियाना डी'क्रूज़ का भी नाम शामिल है उन्होंने बीते साल एक बेटे को जन्म दिया था। एक्ट्रेस ने मिस्ट्रीमैन बारे में तो नहीं बताया माइकल दोलन उनके सपनों के राजकुमार हैं।
Image credits: instagram
Hindi
राधिका आप्टे
शायद बहुत कम लोग यह बात जानते हो कि अभिनेत्री राधिका आप्टे भी शादीशुदा है उन्होंने विदेशी लड़के बेनेडिक्ट से शादी रचाई थी पहली मुलाकात के बाद ही राधिका उन्हें दिल दे बैठी थी।
Image credits: instagram
Hindi
श्रेया सरन
साउथ सुपरस्टार श्रेया सरन ने रूस के टेनिस प्लेयर एंड्रे कोसचीव संग साथ फेरे लिए थे। दोनों की पहली मुलाकात मालदीव में हुई थी यहीं से प्यार परवान चढ़ा था।
Image credits: instagram
Hindi
सेलिना जेटली
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सेलिना जेटली का दिल भी एक विदेशी के लिए धड़का था उन्होंने 2011 में पीटर हॉग के साथ शादी रचाई थी। अब वह यूरोप में पति और बच्चों के साथ सेटल हो गई हैं।