दुनिया की 10 खूबसूरत मस्जिद , तीसरी के बारे में सुनकर हैरान रह जाएंगे
lifestyle May 23 2024
Author: Kavish Aziz Image Credits:instagram
Hindi
मस्जिद अल हराम
सऊदी अरब के मक्का में मस्जिद अल हराम है जो दुनियाभर के मुसलमानों की आस्था का केंद्र है। यह दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद है । हज के समय यहां पर चार लाख से अधिक लोग रहते हैं।
Image credits: instagram
Hindi
क्रिस्टल मस्जिद मलेशिया
स्टील और कांच से बनी क्रिस्टल मस्जिद बहुत खूबसूरत है। इसके निर्माण में कांच, स्टील और क्रिस्टल का इस्तेमाल किया गया है ।इस मस्जिद में एक बार में 1500 लोग नमाज पढ़ सकते हैं।
Image credits: instagram
Hindi
शेख ज़ायद ग्रैंड मॉस्क
अबुधाबी में शेख ज़ायद ग्रैंड मस्जिद बेहद खूबसूरत है। इसके अंदर दुनिया का सबसे बड़ा हाथ से बुना कालीन है, जिसे 12000 कलाकारों ने बनाया है। मस्जिद 12 साल में बनकर तैयार हुई थी।
Image credits: ionstagram
Hindi
नसीर उल मुल्क मस्जिद
इस मस्जिद को पिंक मॉस्क या गुलाबी मस्जिद के तौर पर भी जाना जाता है। यह ईरान की सबसे खूबसूरत मस्जिद है।सूरज की पहली किरण मस्जिद पर पड़ती है तो पूरी मस्जिद दमकने लगती है।
Image credits: instagram
Hindi
सुल्तान अहमद मस्जिद
तुर्की के इस्तांबुल में मौजूद इस मस्जिद को The Blue Mosque के नाम से भी जाना जाता है। इसकी छत पर 20,000 हाथ से पेंट की गई नीली इजनिक टाइलें लगाई हैं।
Image credits: instagram
Hindi
सुल्तान उमर अली सैफुद्दीन मस्जिद
यह मस्जिद ब्रुनेई (Brunei) की राजधानी में है। इस मस्जिद का आकर्षण शुद्ध सोने से बना गुंबद है जिसकी ऊंचाई 171 फीट है, मस्जिद को पूरे शहर में कही से भी देखा जा सकता है।
Image credits: instagram
Hindi
मस्जिद-ए नब्वी या मदीना मस्जिद
मस्जिद-ए नब्वी मुसलमानों के लिए दूसरी सबसे पवित्र जगह है। मस्जिद में 250 ऑटोमैटिक छतरियां हैं जो धूप और बारिश में अपने आप खुलती और बंद होती हैं।