बीमारियों से बचना है तो इन 5 चीजों को पकाएं सही तरह से, तभी खाएं
lifestyle Oct 02 2024
Author: Rajkumar Upadhyaya Image Credits:Getty
Hindi
इन 5 चीजों को ठीक से पकाकर खाएं
क्या आपको पता है कि अधपका या कच्चा खाना सेहत के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है? डाइटीशियन के अनुसार, इन 5 चीजों को अच्छे से पकाकर ही खाना चाहिए।
Image credits: Freepik
Hindi
1. आटा
आटा कच्चा खाने से परहेज करना चाहिए। कच्चे आटे में साल्मोनेला और ई. कोलाई जैसे बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो कि फूड प्वाइजनिंग की वजह भी बन सकते हैं।
Image credits: social media
Hindi
2. राजमा
राजमा को कच्चा खाने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसमें फाइटोहैमाग्लुटिनिन नाम का प्रोटीन होता है, जिससे फूड पॉइजनिंग हो सकता है। कम से कम 5 घंटे भिगोए और 10 मिनट उबाले।
Image credits: freepik
Hindi
3. दूध
दूध बिना उबाले पीना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। इसमें साल्मोनेला, ई. कोलाई और लिस्टरिया जैसे खतरनाक बैक्टीरिया हो सकते हैं, जो इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
4. सेम फली
कच्ची या अधपकी सेम फली में लिनामरिन नामक यौगिक होता है, जो शरीर में सायनाइड में बदल सकता है। इससे सिरदर्द, सांस की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सेम फली को हमेशा अच्छी तरह पकाएं।
Image credits: Social Media
Hindi
5. कसावा
कसावा को कच्चा खाने से सायनाइड का खतरा बढ़ जाता है। इसे खाने से पहले छीलकर, पानी में भिगोकर और उबालकर पकाएं। सही तरीके से पकाने पर यह सुरक्षित हो जाता है।