भारत के वो 5 पवित्र स्थल, जहाँ हर भारतीय को एक बार जरूर जाना चाहिए
lifestyle Sep 03 2024
Author: Rajkumar Upadhyaya Image Credits:i stock
Hindi
शांति की तलाश में दुनिया भर से लोग आते हैं भारत
देवी देवताओं की भूमि भारत अपनी आध्यात्मिक विरासत के लिए मशहूर है। शांति की तलाश में दुनिया भर से लोग देश में आते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
तिरुपति, आंध्र प्रदेश
श्री वेंकटेश्वर मंदिर, आंध्र प्रदेश की तिरुमाला पहाड़ियों के ऊपर स्थित है। लाखों भक्तों की आस्था का केंद्र है। यह मंदिर बालाजी के नाम से भी मशहूर है।
Image credits: wiki
Hindi
ऋषिकेश, उत्तराखंड
गंगा नदी के किनारे बसा, यह शहर आध्यात्मिक साधकों के लिए एक पवित्र स्थल है। शहर में ढेरों आश्रम, मंदिर और योग केंद्र हैं। लोग यहां योग और ध्यान साधना में शामिल होने भी आते हैं।
Image credits: wiki
Hindi
बोधगया, बिहार
महाबोधि मंदिर और बोधि वृक्ष, बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है। यहीं पर महात्मा बुद्ध ने 2500 साल पहले बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त किया था।
Image credits: wiki
Hindi
अमृतसर, पंजाब
सिख धर्म का आध्यात्मिक केंद्र अमृतसर माना जाता है। हरमंदिर साहिब, जहाँ सभी धर्मों के लोग आकर समानता और सेवा के सिद्धांतों का एक्सपीरियंस करते हैं। लंगर में शामिल होते हैं।
Image credits: Social Media
Hindi
वाराणसी (काशी), उत्तर प्रदेश
पवित्र गंगा नदी के तट पर बसा वाराणसी शहर, जहां हर शाम होने वाली गंगा आरती का दृश्य सबका मन मोह लेता है। यह शानदार जगह हिंदू धर्म का सबसे पवित्र शहर माना जाता है।