नॉर्थ से साउथ तक इस तरह मनाया जाता है मकर संक्रांति का त्यौहार
lifestyle Jan 07 2024
Author: Anshika Tiwari Image Credits:our own
Hindi
कब है मकर संक्रांति? (makar sankranti 2024)
हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का पर्व पावन त्यौहार है जिससे विभिन्न राज्यों में तरह-तरह से मनाया जाता है इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को पड़ रही है।
Image credits: Getty
Hindi
उत्तर भारत
उत्तर भारत में मकर संक्रांति को खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन यहां पर गंगा स्नान का प्रावधान है घाटों पर मेले आयोजित किए जाते हैं और दान पुण्य किया जाता है।
Image credits: Getty
Hindi
दक्षिण भारत
दक्षिण भारत में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है जिसे पोंगल के नाम से जाना जाता है यह पर्व 4 दिन तक चलता है। यहां इन दिन चावल के पकवान रंगोली बनाने की परंपरा है।
Image credits: Getty
Hindi
पंजाब
पंजाब और हरियाणा में मकर संक्रांति से पहले लोहड़ी मनाई जाती है लोहड़ी भांगड़ा और गिद्दा कर सेलिब्रेट की जाती है। इसके अलावा मकर संक्रांति को हरियाणा पंजाब में माघी भी कहते हैं।
Image credits: adobe stock
Hindi
राजस्थान
राजस्थान में मकर संक्रांति को उत्तरायण के नाम से भी जाना जाता है यहां पर यह पर्व दो दिनों तक चलता है। 14 जनवरी को उत्तरायण और 15 जनवरी को वासी उत्तरायण मनाया जाता है।
Image credits: Getty
Hindi
गुजरात
मकर संक्रांति का पर्व गुजरात के लिए बेहद खास होता है यह पर्व गुजरात में सबसे ज्यादा धूमधाम से मनाया जाने वाला पर्व है यहां पर मकर संक्रांति के मौके पर पतंग उत्सव का आयोजन होता है।
Image credits: Getty
Hindi
असम
मकर संक्रांति के पर्व को असम में माघ बिहू से भी जाना जाता है यह एक फसल उत्सव है। इस पर्व के लिए एक सप्ताह की दावत होती है जिसमें चावल से बने तमाम तरह के पकवान बनाए जाते हैं।
Image credits: our own
Hindi
उत्तराखंड
देवभूमि उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है जिसे खिचड़ी संक्रांत के नाम से जाना जाता है यहां पर इस दिन आटे और गुड़ से बनी खिचड़ी दान की जाती है।