जया किशोरी से लेकर देवी चित्रलेखा तक,ये हैं 5 फेमस महिला कथावाचक
lifestyle Dec 08 2023
Author: Anshika Tiwari Image Credits:insta
Hindi
भारत में कथावाचकों को मिली प्रसद्धि
देश में ऐसे कई कथावाचक है जिनकी कथाएं सुनने के लिए दूर-दूर से करोड़ों लोग आते हैं और उनकी पापुलैरिटी भी बहुत ज्यादा है।
Image credits: insta
Hindi
जानिए 5 फेमस महिला कथावाचकों के बारे में
भारत में पुरुष और महिला दोनों तरह के कथावाचक है लेकिन आज हम आपको उन पांच महिला कथा वाचकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं।
Image credits: insta
Hindi
जया किशोरी (jaya kishori)
कोलकाता की रहने वाली जया किशोरी देश की सबसे फेमस कथावाचक है वे श्रीमद् भागवत कथा और नानी बाई रो मायरो की कथा करती हैं इसके साथ ही वह मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं।
Image credits: insta
Hindi
देवी चित्रलेखा (Devi Chitralekha)
देवी चित्रलेखा महज 26 साल की हैं। वह भी प्रसिद्ध कथा वाचक है। देवी चित्रलेखा हरियाणा से ताल्लुक रखती हैं। बचपन से ही उनका मन आध्यात्मिक की ओर था।
Image credits: insta
Hindi
देवी नेहा सारस्वत (devi neha saraswat)
अलीगढ़ की रहने वाली नेहा सारस्वत बचपन से कृष्ण भक्ति करती थी। वे 7 साल की उम्र से गीता पाठ करने लगी थी। नेहा देवी की कथा 7 दिनों तक चलती है जिसमें उनकी पूरी टीम जाती है।
Image credits: insta
Hindi
पलक किशोरी (Palak Kishori)
मध्य प्रदेश के रीवा जिले से ताल्लुक रखने वाली पलक किशोरी महज 17 साल की है। बचपन से ही उनका मन अध्यात्म में लगता था इसलिए उनका झुकाव लगातार इस और बढ़ता गया।
Image credits: insta
Hindi
देवी कृष्ण प्रिया
मथुरा की रहने वाली देवी कृष्ण प्रिया महा 26 साल की है। शुरू से ही वे कृष्ण भक्त थी लेकिन समय के साथ यह बढ़ता चला गया और इस वक्त वह देश की फेमस कथा वाचकों में शामिल है