Hindi

जवानों के लिए संजीवनी है एयरफोर्स का ये 'देवदूत', जानें कौन है ये

Hindi

C-17 ग्लोबमास्टर एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट

C-17 ग्लोबमास्टर इंडियन एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है। विश्व के बड़े ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट में इसका नाम शामिल है।

Image credits: Getty
Hindi

विमान से पैराशूट के जरिए 16 टन सामान उतार सकेंगे

अब C-17 ग्लोबमास्टर विमान से दुर्गम इलाकों में भी जवानों को पैराशूट से हथिायर और अन्य जरूरी सामान पहुंचाया जा सकेगा। पैराशूट के जरिए 16 टन वजन का सामान इस विमान से उतारा जा सकेगा।

Image credits: Getty
Hindi

दुर्गम इलाकों में भी मददगार C-17 ग्लोबमास्टर विमान

C-17 ग्लोबमास्टर ऐसा एयरक्राफ्ट है जो एक बार में 3 हेलीकॉप्टर और 2 ट्रकों को भी एयरलिफ्ट कर सकता है। राइफल और छोटे हथियार से फायरिंग का भी असर इसपर नहीं पड़ता है।

Image credits: Getty
Hindi

कारगिल और लद्दाख में भी लैंडिंग और टेकऑफ आसान

C-17 ग्लोबमास्टर एयरक्राफ्ट कारगिल, लद्दाख जैसे इलाकों में लैंड और टेकऑफ कर सकता है। इस एयरक्राफ्ट में 4 इंजन के साथ स्पेशल रिवर्स गियर लगे हैं जिससे लैंडिंग और टेकऑफ आसान होता है। 

Image credits: Getty
Hindi

28 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है ये विमान

C-17 ग्लोबमास्टर विमान की खासियत ये है कि यह 28000 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है। 

Image credits: Getty
Hindi

174 फीट लंबा है C-17 ग्लोबमास्टर विमान

भारतीय वायुसेना का ये C-17 ग्लोबमास्टर विमान 174 फीट लंबा है। इसकी चौड़ाई 170 फीट है जबकि ऊंचाई 55 फीट है।

Image credits: Getty
Hindi

कोरोना काल में भी मददगार बना ये विमान

कोरोना काल में भी C-17 ग्लोबमास्टर विमान के जरिए लोगों को मदद पहुंचाई गई थी। ऑपरेशन गंगा, आपरेशन कावेरी, ऑपरेशन दोस्त समेत कई रेस्क्यू ऑपरेशन में यह विमान देवदूत साबित हुआ है।

Image credits: Getty

कितना पढ़े हैं मुकेश अंबानी? आकाश-ईशा-अनंत की क्वालिफिकेशन क्‍या?

क्या होता है रेपो रेट, पांच बार से आरबीआई ने नहीं किया कोई बदलाव

क्या आपको पता है कौन है देश का सबसे सुरक्षित शहर ?

2024 में क्या है इसरो का प्लान, यहां देखें