Hindi

राज बब्बर से डिप्टी CM तक सुब्रत राय के अंतिम दर्शन करने पहुंचे VIP'S

Hindi

सुब्रत रॉय के अंतिम दर्शन में VIP का तांता

सहरा ग्रुप के कर्ताधर्ता रहे सुब्रत रॉय का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लाया गया है। जहां कई अभिनेताओं-राजनेताओं ने उनके अंतिम दर्शन किए। 

 

 

 

Image credits: Getty
Hindi

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने किए अंतिम दर्शन

सुब्रत रॉय के अंतिम दर्शन करने यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंचे। उन्होंने सुब्रत रॉय के पार्थिव शरीर पर फूल अर्पित किए। 

 

 

Image credits: our own
Hindi

पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर भी पहुंचे

सहाराश्री को श्रद्धांजलि देने यूपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राज बब्बर भी पहुंचे। इस दौरान वह गमगीन नजर आएं। 

Image credits: our own
Hindi

गायक सोनू निगम ने भी किए अंतिम दर्शन

सुब्रत रॉय का बॉलीवुड से गहरा नाता था। उनके निधन के बाद गायक सोनू निगम भी लखनऊ स्थित सहारा आवाज में उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। 

Image credits: our own
Hindi

भैसाकुंड में अंत्येष्टि

सुब्रत रॉय अंतिम यात्रा पर निकल पड़े हैं।  उनका अंतिम संस्कार लखनऊ स्थित भैंसाकुंड में होगा। इस दौरान आम लोगों से लेकर VIP लोगों के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। 

 

 

 

 

 

Image credits: our own
Hindi

नम आखों से सहारा परिवार ने दी विदाई

सुब्रत रॉय ने सहारा ग्रुप को नए मुकाम पर पहुंचाया था। उनके निधन से सहारा परिवार के कर्मचारी दुखी हैं। कर्मचारी और अधिकारियों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी। 

 

 

Image credits: our own
Hindi

कैंसर से पीड़ित थे सुब्रत रॉय

सुब्रत रॉय बीते कई सालों से कैंसर से पीड़ित थे। बीते दिनों तबियत ज्यादा खराब होने पर उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 

Image credits: our own

बेटे का इंतज़ार करती रही मां- मौत के बाद सहारा श्री ने किये अंतिम दर्शन

ऐसी हस्ती थे सुब्रत रॉय, पोती अन्नप्राशन में CM से बॉलीवुड सितारों तक

खेलों में था सुब्रत रॉय का दबदबा,13 साल रहे टीम इंडिया का 'सहारा'

पहली नजर में दिल बैठे थे सुब्रत रॉय, 7 साल अफेयर और फिर...