Navy Day 2024: पाक सेना की हार के दिन क्यों मनाते हैं? जानें कहानी
pride-of-india Dec 04 2024
Author: Rajkumar Upadhyaya Image Credits:Getty
Hindi
4 दिसंबर 2024 को नौसेना दिवस
इस बार इंडियन नेवी अपनी ताकत ओडिशा के पुरी तट के ब्लू फ्लैग बीच पर दिखाएगी। इस आयोजन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी।
Image credits: Getty
Hindi
इतिहास रचने वाली ताकत
1971 में पाकिस्तान के खिलाफ हुए ऑपरेशन ट्राइडेंट के दौरान भारतीय नौसेना की ताकत को दुनिया ने देखा। कराची बंदरगाह पर हमला कर पाकिस्तानी युद्धपोत 'खैबर' को डुबो दिया था।
Image credits: Getty
Hindi
क्यों 4 दिसम्बर को मनाया जाता है नौसेना दिवस
1971 की पाकिस्तान वॉर में भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान की नौसेना को भारी नुकसान पहुंचाया था। इसी ऐतिहासिक जीत के लिए 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।
Image credits: Getty
Hindi
ओडिशा का नौसेना से जुड़ाव
ओडिशा अपनी प्राचीन मैरीटाइम परंपराओं और बंगाल की खाड़ी के जरिए विदेश यात्राओं के लिए प्रसिद्ध है। इस बार यहां नौसेना दिवस मनाने का मकसद इस ऐतिहासिक जुड़ाव को सम्मान देना है।
Image credits: Getty
Hindi
इंडियन नेवी की ताकत जानें
नेवी के पास 75,000 रिजर्व और 67,252 सक्रिय जवान हैं। 300 एयरक्राफ्ट, 150 जहाज, 24 कॉर्वेट्स, और दो एयरक्राफ्ट कैरियर (आईएनएस विक्रांत और आईएनएस विक्रमादित्य) हैं।
Image credits: Getty
Hindi
नौसेना के पास आधुनिक संसाधन
इसके अलावा न्यूक्लियर पावर्ड सबमरीन, मिसाइल बोट्स, और अन्य अत्याधुनिक साधन भी नौसेना के पास हैं।