धनतेरस पर किए ये काम तो रूठ जाएंगी लक्ष्मी,सालों झेलनी पड़ेगी तंगी
spirituality Nov 07 2023
Author: Anshika Tiwari Image Credits:our own
Hindi
जोरों पर धनतेरस की तैयारियां
दिवाली से पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। जहां लोग मां लक्ष्मी की पूजा कर कुछ नया खरीदते हैं। धनतेरस के दिन ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।
Image credits: our own
Hindi
इस मुहूर्त में करें पूजा
इस बार धनतेरस की पूजा 10 नवंबर दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर 11 नवंबर दोपहर 1.57 तक रहेगी। यानी आप 10 दिसबंर के दिन खरीददारी कर सकते हैं।
Image credits: our own
Hindi
क्यों मनाया जाता है धनतेरस ?
धनतरेस भगवान धन्वंतरि को प्रसन्न करने के लिए मनाया जाात है। वह आर्युवेद के देवता है। मान्यता है जो धनतेरस के दिन खरीददारी करता है, उसे आगे चलकर 13 गुने से ज्यादा लाभ मिलता है।
Image credits: our own
Hindi
धनतेरस पर गलती से भी न करें ये काम
धनतेरस की खरीददारी के दौरान गलती से भी चीनी मिट्टी के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए कहते हैं इससे भगवान धन्वंतरि नाराज हो सकते हैं। चीनी मिट्टी के बर्तनों से घर में दरिद्रता आती है।
Image credits: our own
Hindi
लोहे का सामान
धनतेरस पर लोहे का सामान खरीदने से बचना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं और आपकी बरकत में बाधा आ सकती है।
Image credits: our own
Hindi
प्लास्टिक की चीजें
धनतेरस पर प्लास्टिक की चीजों से घर सजाना यानी आर्थिक तंगी को बुलावा देना है। इसलिए धनतेरस पर प्लास्टिक से बनीं चीजें बिल्कुल न खरीदें।
Image credits: our own
Hindi
एल्युमिनियम की चीजें
धनतेरस पर एल्युमिनियम की चीजें खरीदनें से बचें। मान्यता है मां लक्ष्मी इससे नाराज हो सकती हैं और आपको कई सालों तक आर्थिक परेशानी हो सकती है।