साल 2024 में किन राशियों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती और ढैया?
spirituality Dec 10 2023
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
2024 में शनि की साढे़साती और ढैया (Shani Sadesati and Dhaiya 2024)
जिन लोगों पर भी शनि की साढ़ेसाती और ढैया का असर होता है, उनके जीवन में एक के बाद अनेक परेशानी आती रहती है। जानें साल 2024 में किन राशियों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती और ढैया…
Image credits: Getty
Hindi
कर्क राशि पर रहेगी ढैया
साल 2024 में पूरे समय कर्क राशि पर शनि की ढैया का असर होगा। इस दौरान इस राशि के लोगों को धन हानि, दुर्घटना आदि परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इन्हें सावधान रहने की जरूरत है।
Image credits: freepik
Hindi
वृश्चिक राशि पर ढैया का असर
साल 2024 में वृश्चिक राशि पर भी ढैया का प्रभाव रहेगा। इस राशि के लोगों को नौकरी-बिजनेस में हानि होगी। लव लाइफ और सेहत के मामलों में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
Image credits: freepik
Hindi
मकर राशि के लिए शुभ रहेगी साढ़ेसाती
2024 में मकर राशि पर उतरती साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। इस राशि के लोगों को बड़ी परेशानी नहीं होगी। उतरती साढ़ेसाती से इन्हें शुभ फल मिलेगा और सेहत भी ठीक रहेगी।
Image credits: freepik
Hindi
कुंभ वाले रहें सावधान
साल 2024 में कुंभ राशि वालों को साढ़ेसाती का पूरा प्रभाव रहेगा। इस दौरान इन्हें पेट से जुड़े रोग परेशान करेंगे। दुर्घटना के योग भी बन रहे हैं। बिजनेस में घाटा, नौकरी में समस्या बनी रहेगी।
Image credits: freepik
Hindi
मीन के लिए घातक रहेगी साढ़ेसाती
साल 2024 में मीन राशि वालों साढ़ेसाती का प्रथम चरण रहेगा। ये स्थिति इनके लिए घातक रहेगी। जीवन में एक के बाद एक कईं परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। डिप्रेशन की स्थिति भी बन सकती है।