Hindi

क्या खत्म हो रहीं मधुमक्खियां, जानिए इंसानी जीवन पर क्या असर?

Hindi

क्या धरती पर मधुमक्खियों का अस्तित्व खतरे में?

इंटरनेट पर अल्बर्ट आइंस्टीन की एक कोटेशन वायरल है कि अगर मधुमक्खियां गायब हो जाएं तो इंसान 4-5 साल ही जीवित रहेगा। हालांकि, उनके कोट का कोई प्रमाण नहीं है।

Image credits: Freepik
Hindi

मधुमक्खियों की संख्या में क्यों हो रही है कमी?

वैज्ञानिक और कृषि विशेषज्ञ मानते हैं कि मधुमक्खियां विलुप्त होने की कगार पर हैं। इसका कारण सीसीडी बीमारी (कोलनी कोलैप्स डिसऑर्डर) और कीटनाशकों का बढ़ता प्रयोग है।

Image credits: Freepik
Hindi

क्यों खत्म हो रही हैं मधुमक्खियों की कॉलोनियां?

सीसीडी बीमारी में पूरी कॉलोनी खत्म हो जाती है। भारत में नियोनिकोटिनॉइड जैसे कीटनाशक भी मधुमक्खियों की संख्या घटा रहे हैं।

Image credits: Freepik
Hindi

परजीवियों का हमला भी एक बड़ा कारण

वैरोआ माइट जैसे परजीवी मधुमक्खियों की कॉलोनियों को प्रभावित कर उन्हें कमजोर बनाते हैं, जिससे वे अंततः समाप्त हो जाती हैं।

Image credits: Freepik
Hindi

इंसान पर इसका क्या असर होगा?

मधुमक्खियां फसलों के परागण में मदद करती हैं, जिससे खाद्य सुरक्षा बनी रहती है। इनके बिना, फसलों की पैदावार घट सकती है और इससे इंसानों के जीवन पर बड़ा असर पड़ेगा।

Image credits: Freepik
Hindi

इकोसिस्टम के लिए खतरा

मधुमक्खियों के खत्म होने से धरती का इकोसिस्टम बिगड़ सकता है, क्योंकि ये प्राकृतिक संतुलन में एक अहम भूमिका निभाती हैं।

Image credits: Getty

ये सरकारी योजना आपका पैसा करेगी दोगुना, कैसे करें अप्लाई?

CJI चंद्रचूड़ को रिटायरमेंट के बाद क्या सुविधाएं? जानें नियम

भारत में मुस्लिम यूनिवर्सिटीज: कौन-कौन सी हैं अल्पसंख्यक दर्जा प्राप्त

एशिया का सबसे अमीर गांव भारत में, जानिए क्यों है खास