देश के अन्नदाता किसानों की सुविधा और संरक्षा के लिए सरकार से लेकर कई विभाग तक एक्टिव मोड में है। अब मौसम विज्ञान विभाग ने किसानों के हित के लिए एक योजना बनाई है।
Image credits: Twitter
Hindi
मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी
इस योजना के तहत दो एप लांच किए गए हैं, जिनसे किसानों को मौसम की सटीक जानकारी मिल सकेगी, जिससे उन्हें अपनी उपज का ध्यान रखने में मदद मिलेगी।
Image credits: Twitter
Hindi
इन लोगों ने मिलकर तैयार किए दोनों एप
मौसम विज्ञान विभाग, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल और इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च की टीम ने मौसम और खेती संबंधी जानकारी पहुंचाने के लिए 2 एप लॉन्च किया है।
Image credits: Twitter
Hindi
मौसम चेंजिंग के साथ बिजली गिरने का भी मिलेगा एलर्ट
दामिनी और मेघदूत नाम के इन दोनों एप से अब लोगों को उनके मोबाइल पर मौसम में बदलाव की जानकारी के साथ ही बिजली गिरने की चेतावनी भी प्राप्त हो जाएगी।
Image credits: Twitter
Hindi
पूर्व चेतावनी से होगी जानमाल की सुरक्षा
एप के जरिये पूर्व सूचना और चेतावनी मिलने पर न सिर्फ जानमाल की क्षति से बचा जा सकेगा बल्कि खेती के संबंधित जानकारी भी किसानों को मिलने लगेगी।
Image credits: Twitter
Hindi
मेघदूत एप देगा इन चीजों का एलर्ट
मेघदूत एप मौसम के अनुसार खेती की जानकारी देगा, जिसमें टेंप्रेचर, आर्द्रता, हवा की स्पीड, दिशा सहित मौसम संबंधी अन्य पूर्वानुमान की जानकारी मिलगी।
Image credits: Twitter
Hindi
दामिनी को इसके लिए किया गया डेवलप
दामिनी एप के जरिये बारिश में गिरने वाली आकाशीय बिजली की सटीक जानकारी मिलेगी, जो 40 किमी के दायरे में बिजली गिरने के संभावित स्थान और स्पीड को लेकर एलर्ट जारी करेगा।