2024 में 77वां या 78वां स्वतंत्रता दिवस? हर साल क्यों होता कंफ्यूजन?
utility-news Aug 13 2024
Author: Rajkumar Upadhyaya Image Credits:Getty
Hindi
15 अगस्त 1947 को आजादी
15 अगस्त 1947, वह तारीख है जब भारतीयों ने ब्रिटिश हुकूमत से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। यह दिन राष्ट्रीय पर्व के रूप में पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है।
Image credits: FREEPIK
Hindi
हर साल उठता है यह सवाल
स्वतंत्रता दिवस को लेकर हर साल लोगों में कंफ्यूजन रहता है कि इस साल हम कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं।
Image credits: FREEPIK
Hindi
क्यों होता है कंफ्यूजन?
लोग यह समझने में कंफ्यूज होते हैं कि स्वतंत्रता दिवस की गिनती की शुरूआत कब से की जाए, यह तय नहीं होता। 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली और उसी दिन से राष्ट्रीय पर्व मनाया जाता है।
Image credits: Getty
Hindi
2024 में भारत की आजादी के कितने साल हुए?
हम 15 अगस्त 1947 को भारत की आजादी का पहला वर्ष मानें, तो 2024 में भारत की आजादी के 77 साल पूरे होंगे। इस साल भारत 15 अगस्त 2024 को आजादी के 77 साल पूरा करेगा।
Image credits: social media
Hindi
2024 में 77वां या 78वां स्वतंत्रता दिवस?
देखा जाए तो भारत 15 अगस्त 2024 को आजादी के 77 साल पूरा करेगा। इस तरह 15 अगस्त 2024 भारत का 78वां स्वतंत्रता दिवस होगा।
Image credits: social media
Hindi
स्वतंत्रता दिवस 2024 थीम
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम लाल किले से झंडा फहराते हैं। इस बार इंडिपेंडेंस डे की थीम 'विकसित भारत' (Developed India) है। 2023 की थीम 'नेशन फर्स्ट, ऑलवेज फर्स्ट' थी।