क्या ब्रह्मांड में है दूसरी दुनिया? ISRO चीफ ने बताई एलियंस की सच्चाई
Hindi

क्या ब्रह्मांड में है दूसरी दुनिया? ISRO चीफ ने बताई एलियंस की सच्चाई

एलियंस पर इसरो चीफ का बड़ा बयान
Hindi

एलियंस पर इसरो चीफ का बड़ा बयान

ISRO चीफ एस. सोमनाथ ने रणवीर इलाहाबादिया के साथ पॉडकास्ट में एलियंस के अस्तित्व को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एलियंस हमेशा से आकर्षक रहे हैं।
 

Image credits: social media
अंतरिक्ष में हैं हो सकती हैं सभ्यताएं
Hindi

अंतरिक्ष में हैं हो सकती हैं सभ्यताएं

इसरो चीफ ने यह संभावना जताई कि अंतरिक्ष में इंसानों से हजारों साल अधिक उन्नत जीव हो सकते हैं। उन्होंने कहा, “ऐसी सभ्यताओं की कल्पना करें जो आपसे 200 साल पीछे या 1000 साल आगे हो।”

Image credits: social media
एलियंस हो सकते हैं इंसानों से अधिक बुद्धिमान
Hindi

एलियंस हो सकते हैं इंसानों से अधिक बुद्धिमान

एस. सोमनाथ ने एलियंस को बुद्धिमान प्राणी मानते हुए कहा कि वे इंसानों से अधिक या कभी-कभी कम बुद्धिमान हो सकते हैं।

Image credits: social media
Hindi

एलियंस पर समय-समय पर होते रहे हैं दावे

कई विचारक और शोधकर्ता समय-समय पर एलियंस के अस्तित्व को लेकर दावे करते रहे हैं। रणवीर इलाहाबादिया भी अपने पॉडकास्ट में एलियंस के विषय पर सवाल करते नजर आते हैं।

Image credits: social media
Hindi

क्या एलियंस हमारे बीच ही मौजूद हैं?

इसरो चीफ ने पॉडकास्ट में यह भी कहा कि एलियंस हमारे आस-पास मौजूद हो सकते हैं और वे हमें सुन सकते हैं। उनका मानना है कि एलियंस इंसानों से ज्यादा विकसित हो सकते हैं।

Image credits: X-adobe stock
Hindi

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट ने सबको चौंकाया

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि एलियंस इंसानों के बीच छिपकर रह रहे हैं। इस रिपोर्ट ने दुनियाभर में हलचल मचा दी थी।
 

Image credits: X-adobe stock
Hindi

विकसित और छिपी हुई बुद्धिमान सभ्यताएं

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि एलियंस बुद्धिमान समूह या संस्थाएं हैं जिन्होंने खुद को छिपाकर रखा है। इन विचारों ने वैज्ञानिक समुदाय को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
 

Image credits: X-adobe stock
Hindi

एलियंस को लेकर वैज्ञानिकों में मतभेद

वैज्ञानिकों के बीच इस बात को लेकर मतभेद हैं कि क्या वाकई एलियंस मौजूद हैं या यह केवल कल्पना है। लेकिन इसरो चीफ का बयान इसे एक नई दिशा देता है।

Image credits: social media
Hindi

इंसानों से परे प्राणियों की संभावना

रिपोर्ट के अनुसार, एस. सोमनाथ ने इस संभावना को व्यक्त किया कि अंतरिक्ष में जीवन हो सकता है जो हमारी समझ और तकनीकी क्षमताओं से कहीं आगे हो।

Image credits: social media
Hindi

क्या हम अकेले हैं ब्रह्मांड में?

इसरो चीफ के बयान के बाद एक बार फिर इस सवाल को ताकत मिली है कि क्या हम वाकई इस विशाल ब्रह्मांड में अकेले हैं? उनके अनुसार,  ब्रह्मांड में जीवन हमारी कल्पना से परे हो सकता है।

Image credits: X-adobe stock

लेटेस्ट ऑफरः Jio ने लॉन्च किए नए रोमिंग रिचार्ज प्लान, कीमत बस इतनी

भारत के 10 सबसे रहस्यमयी जानवर: जो आपको हैरान कर देंगे

सोने में निवेश करते समय ध्यान रखें ये 5 बातें

Amazon इंडिया सेल्स फीस में 12% तक की कटौती, जानें किसे होगा फायदा?