लोस चुनाव Phase 4: करोड़पतियों की भरमार-24 गरीबों को भी जीत की दरकार
Hindi

लोस चुनाव Phase 4: करोड़पतियों की भरमार-24 गरीबों को भी जीत की दरकार

1710 में से 476 कैंडिडेट करोड़पति
Hindi

1710 में से 476 कैंडिडेट करोड़पति

देश में चौथे चरण का चुनाव 13 मई को होगा। जिसमें 10 राज्यों की 96 सीटों के लिए वोटिंग कराई जाएगी। कुल 1710 कैंडिडेट चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 476 यानि 28% कैंडिडेट करोड़पति हैं।
 

Image credits: Shutterstock
भाजपा के 70 तो कांग्रेस के 56 कैंडिडेट करोड़पति
Hindi

भाजपा के 70 तो कांग्रेस के 56 कैंडिडेट करोड़पति

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट के अनुसार भाजपा के 70 कैंडिडेटों में से 65 यानि 93% कैंडिडेट करोड़पति हैं। कांग्रेस पार्टी के लिए यह संख्या 56 यानि 92 फीसदी है।
 

Image credits: Shutterstock
शिव सेना (यूबीटी), बीजू जनता दल के भी कैंडिडेट हैं करोड़पति
Hindi

शिव सेना (यूबीटी), बीजू जनता दल के भी कैंडिडेट हैं करोड़पति

शिव सेना (यूबीटी), बीजू जनता दल, राष्ट्रीय जनता दल, टीडीपी, भारत राष्ट्र समिति और शिव सेना की ओर से मैदान में उतारे गए सभी प्रत्याशी करोड़पति हैं।

 

 

Image credits: Shutterstock
Hindi

TMC के 7 कैंडिडेट करोड़पति

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ TMC के 7 (88 प्रतिशत) कैंडिडेट करोड़पति हैं और समाजवादी पार्टी के 19 उम्मीदवारों में से 11 (58 प्रतिशत) ने 1 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है।

 

Image credits: Shutterstock
Hindi

BSP के सबसे कम करोड़पति कैंडिडेट

Lok Sabha Elections 2024 Phase 4 में सबसे अधिक 92 उम्मीदवार मैदान में उतारने वाली बहुजन समाज पार्टी की औसत घोषित संपत्ति सबसे कम 1.94 करोड़ रुपये है।

Image credits: Shutterstock
Hindi

BJP के मात्र 5 कैंडिडेट करोड़पति नहीं

भाजपा के 70 प्रत्याशियों में से 10 के पास 50 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। पार्टी के 44.3% कैंडिडेटों के पास 1 से 10 करोड़ और केवल 5 के पास 1 करोड़ रुपये से कम की संपत्ति है।

 

 

Image credits: Shutterstock
Hindi

कांग्रेस के 7 कैंडिडेटों के पास 50 करोड़ से ज्यादा

कांग्रेस के 61 प्रत्याशियों में से 7 के पास 50 करोड़ से ज्यादा है। 8 फीसदी के पास 1 करोड़ से कम की संपत्ति है। सपा के 19 में से 8 कैंडिडेटों के पास 1 से 10 करोड़ की संपत्ति है।

Image credits: Shutterstock
Hindi

युवजन श्रमिका रायथू कांग्रेस पार्टी का सिर्फ 1 कैंडिडेट करोड़पति नहीं

युवजन श्रमिका रायथू कांग्रेस पार्टी के 25 उम्मीदवारों में से केवल 1 कैंडिडेट की संपत्ति 1 करोड़ रुपये से कम है। शेष 6 ऐसे उम्मीदवार हैं, जिनकी संपत्ति 50 करोड़ रुपये से अधिक है।

 

Image credits: Shutterstock
Hindi

24 कैंडिडेटों के पास नहीं है कोई संपत्ति

24 ऐसे कैंडिडेट भी हैं, जिनके पास संपत्ति के नाम पर कुछ नहीं है। चौथे चरण के लोकसभा चुनाव के कैंडिडेटों की संपत्ति का आंकड़ा अगर औसत में निकाला जाए तो 11.72 करोड़ रुपये निकलती है।

 

 

Image credits: Shutterstock
Hindi

भाजपा कैंडिडेटों की औसत संपत्ति 101.77 करोड़

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में भाजपा कैंडिडेटों की औसत संपत्ति 101.77 करोड़ रुपये है, जबकि कांग्रेस पार्टी के लिए 23.66 करोड़ रुपये है।

 

Image credits: Shutterstock

लोस चुनाव: 5 रीचेस्ट कैंडिडेट, सिर्फ 1 पर कर्ज और क्रिमिनल केस नहीं

Gold Rate Today:फिर आया सोने की कीमतों में उछाल,अबकी बार 73000 के पार

PM Kisan Samman Nidhi की 17वीं किस्त के लिए जरूर करा ले ये 4 काम

नीता अंबानी से ज्यादा अमीर सास कोकिलाबेन! हैं इतने करोड़ की मालिकन