सरकारी स्कीम्स: MSSC में महिलाएं कब तक कर सकती हैं निवेश, जाने डेडलाइन
Hindi

सरकारी स्कीम्स: MSSC में महिलाएं कब तक कर सकती हैं निवेश, जाने डेडलाइन

महिला सम्मान सेविंग सार्टिफिकेट स्कीम का क्या है अप्लाई प्राॅसेस?
Hindi

महिला सम्मान सेविंग सार्टिफिकेट स्कीम का क्या है अप्लाई प्राॅसेस?

महिला सम्मान सेविंग सार्टिफिकेट योजना महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के लिए लाभदायक निवेश ऑप्शन है, जिसमें 7.5% वार्षिक ब्याज और टैक्स लाभ मिलता है। जानें इसके नियम और अप्लाई प्रॉसेस।

Image credits: Twitter
MSSC में कब तक कर सकते हैं निवेश?
Hindi

MSSC में कब तक कर सकते हैं निवेश?

महिलाओं और लड़कियों में निवेश को बढ़ावा देने के लिए पोस्ट ऑफिस की महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना शुरू की गई है। महिलाएं मार्च 2025 तक MSSC में निवेश कर सकती हैं।

 

Image credits: Twitter
कौन खोल सकता है MSSC एकाउंट?
Hindi

कौन खोल सकता है MSSC एकाउंट?

किसी भी उम्र की भारतीय महिला इस स्कीम के तहत एकाउंट खोलकर निवेश कर सकती है। यह योजना नाबालिग लड़कियों के लिए भी है, जहां उनके कानूनी या अभिभावक एकाउंट ओपेन कर सकते हैं।

Image credits: Twitter
Hindi

MSSC में कितना मिलता है इंटरेस्ट रेट?

MSSC में 7.5% प्रतिवर्ष के रेट से इंटरेस्ट मिलता है, जिसका पेमेंट क्वाटर्ली के आधार पर किया जाता है। IT एक्ट की धारा 80C के तहत ब्याज पर छूट है, लेकिन ब्याज इनकम पर TDS कटता है।
 

Image credits: Twitter
Hindi

मेच्योरिटी पर कितना मिलता है इंटरेस्ट?


MSSC में 2 साल के पीरियड में 2 लाख रुपये का इन्वेस्ट करने पर मेच्योरिटी के वक्त 2.32 लाख रुपये मिलते हैं। इसमें मिनिमम 1,000 रुपये से लेकर 100 के गुणक में निवेश किया जा सकता है।

 

Image credits: Twitter
Hindi

MSSC में कितना कर सकते हैं इन्वेस्ट?

महिला सम्मान सेविंग सार्टिफिकेट योजना (MSSC) में मैक्सिमम प्रति एकाउंट 2 लाख रुपये तक इन्वेस्ट करने की लिमिट निर्धारित की गई है।

 

Image credits: Twitter
Hindi

किन परिस्थितियों में बंद किए जा सकता है एकाउंट?

MSSC एकाउंट होल्डर की मृत्यु की स्थिति में एकाउंट बंद किया जा सकता है। एकाउंट होल्डर की जान को खतरा होने पर एकाउंट बंद किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए डाक्यूमेंट देने होंगे।
 

Image credits: Twitter
Hindi

कब निकाल सकते हैं पैसा?

एकाउंट खोलने के 6 महीने बाद बिना किसी कारण के एकाउंट बंद किया जा सकता है, लेकिन ब्याज 2% कम होगा यानी 5.5% ब्याज मिलेगा। एकाउंट खोलने के 1 साल बाद 40% पैसा निकाला जा सकता है।
 

Image credits: Twitter
Hindi

एकाउंट खोलने का प्रॉसेस क्या है?

एकाउंट खोलने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और KYC डाक्यूमेंट जरूरी हैं। ये सारे डाक्यूमेंट नजदीकी डाकघर में जाकर फॉर्म जमा करें और चेक के साथ पे-इन-स्लिप भी दें।
 

Image credits: Twitter
Hindi

किन बैंकों में खुलवा सकते हैं एकाउंट?

देश के कई बैंकों में महिला सम्मान प्रमाण पत्र भी उपलब्ध हैं। महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना महिलाओं को सुरक्षित और लाभदायक निवेश का अवसर देती है।

Image credits: Twitter

RuPay क्रेडिट कार्ड धारक ध्यान दें! 1 सितंबर से लागू होंगे ये नए रूल

सितंबर में गोल्ड मार्केट में भूचाल? क्‍या है दुनिया हिलाने वाला फैसला

2 दिन तेज बारिश फिर चढ़ेगा पारा: जानें दिल्ली का मौसम किस ओर?

जानिए एजुकेशन में AI का क्या यूज? कैसे शिक्षा में ला रहा क्रांति