कौन है ये लड़की? जिससे मुलाकात कर देश में घिरे राहुल गांधी
Hindi

कौन है ये लड़की? जिससे मुलाकात कर देश में घिरे राहुल गांधी

बीजेपी ने इस मुलाकात के बाद राहुल गांधी पर उठाए सवाल
Hindi

बीजेपी ने इस मुलाकात के बाद राहुल गांधी पर उठाए सवाल

जाने कौन है अमेरिकी कांग्रेस की सदस्य इल्हान उमर, जिनकी राहुल गांधी से मुलाकात के बाद भारत में बवाल मच गया है। BJP ने कांग्रेस पार्टी और सांसद राहुल गांधी इस कदम पर सवाल उठाए हैं।

Image credits: Twitter
क्या है इल्हान उमर पर आरोप?
Hindi

क्या है इल्हान उमर पर आरोप?

राहुल गांधी ने अमेरिकी कांग्रेस की सदस्य इल्हान उमर से  वाशिंगटन डीसी में रेबर्न हाउस ऑफिस बिल्डिंग में मुलाकात की, जिन पर हिंदूफोबिया और लगातार भारत विरोधी बयान देने का आरोप है।
 

Image credits: Twitter
USA कांग्रेस में सोमाली मूल की पहली अमेरिकी
Hindi

USA कांग्रेस में सोमाली मूल की पहली अमेरिकी

उमर USA कांग्रेस में सोमाली मूल की पहली अमेरिकी और मिनेसोटा का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली अश्वेत महिला हैं। वह कांग्रेस में सेवा देने वाली पहली दो मुस्लिम महिलाओं में से एक हैं।
 

Image credits: Twitter
Hindi

'हिंदू विरोधी, कथित ISIS समर्थक'

उमर को कथित तौर पर भारत विरोधी भावनाओं को बढ़ावा देने और अमेरिका में इस्लाम समर्थक रुख को बढ़ावा देने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है।

Image credits: Twitter
Hindi

POK का कर चुकी है दौरा

इल्हान उमर पहले भी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) का दौरा कर चुकी हैं और तत्कालीन पाकिस्तानी पीएम इमरान खान से मिल चुकी हैं। इल्हान उमर पर ISIS समर्थक होने का भी आरोप है।
 

Image credits: Twitter
Hindi

अमेरिका का है विवादास्पद चेहरा

इल्हान उमर अमेरिका में एक विवादास्पद चेहरा हैं। भारत के मामलों में दखल देने की उनकी आदत रही है। अपने बयानों से उन्होंने कई बार नई दिल्ली को नाराज किया है।

 

Image credits: Twitter
Hindi

कनाडा से तनाव दौरान भी भारत के विरोध में बोल चुकी है इल्हाना

भारत और कनाडा के बीच कूटनीतिक तनाव पर उमर ने कहा था कि अमेरिका को सिख अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की कथित भूमिका की कनाडा की जांच का पूर्ण समर्थन करना चाहिए।
 

Image credits: Twitter
Hindi

मिनेसोटा के 5वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का करती है प्रतिनिधित्व

मिनेसोटा के 5वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करने वाली इल्हान ने जनवरी 2019 में पदभार संभाला। सोमालिया में जन्मी इल्हान की फैमिली गृहयुद्ध के कारण अमेरिका शिफ्ट हो गई।

 

Image credits: Twitter
Hindi

4 साल तक शरणार्थी शिविर में रही है इल्हान उमर

1990 के दशक में अमेरिका में ट्रांसफर होने से पहले उनका परिवार केन्याई शरणार्थी शिविर में 4 साल बिताया।1997 में उनका परिवार अमेरिका के मिनियापोलिस में बस गया।

Image credits: Twitter
Hindi

इजरायल के प्रति भी रखती है विरोधी रुख

वह अमेरिका में इजरायल विरोधी रुख की वजह से भी जानी जाती हैं। इल्हान डेमोक्रेटिक पार्टी की लेफ्ट विंग की सदस्य हैं। वह यहूदियों के प्रति नफरत भरे बयानों के लिए निशाने पर आ चुकी हैं।

 

 

Image credits: Twitter
Hindi

अमेरिकी कांग्रेस में प्रधानमंत्री के संबोधन में नहीं हुई थी शामिल

कांग्रेस सदस्य इल्हान उमर ने अमेरिकी कांग्रेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन में भी शामिल नहीं होने का फैसला किया, जबकि वह संयुक्त राज्य अमेरिका की राजकीय यात्रा पर थे।

Image credits: Twitter

क्‍या है Lollapalooza India 2025?US से मुंबई...क्यों ये Festival खास

क्या आपका नोट फट गया है? जानें कैसे और कितने फटे नोट जा सकते हैं बदले

कौन हैं सीताराम येचुरी? JNU से MA, राजनीति के हैवीवेट, 10 खास बातें

कम बजट में BSNL का धमाकेदार प्लान, सालभर की वैलिडिटी और ढेर सारे फायदे