Hindi

हरियाणा से UP तक गर्मी का टॉर्चर, तापमान 44 डिग्री के पार

Hindi

उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप

उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से लोगों जूझ रहे हैं। उत्तर प्रदेश,हरियाणा-दिल्ली,पंजाब,गुजरात समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। 

Image credits: our own
Hindi

सबसे गर्म रहा राजस्थान का श्रीगंगानगर

वेस्ट राजस्थान का श्रीगंगानगर बीते दिन देश में सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 46.3 डिग्री पहुंचा। बाड़मेर का अधिकमत पारा 46 डिग्री रहा। वहीं धौलपुर,फतेहपुर में 44 डिग्री रहा। 

Image credits: our own
Hindi

हरियाणा का सिरसा रहा दूसरा सबसे गर्म शहर

हरियाणा का सिरसा का दूसरा सबसे शहर रहा। जहां तापमान 46.2 डिग्री पहुंचा। मौसम विभाग ने राज्य के कई जगहों पर 16-20 मई तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। साथ घर में रहने की सलाह दी है।

Image credits: our own
Hindi

उत्तर प्रदेश में गर्मी दिखा रही कड़े तेवर

यूपी में गर्मी से बुरा हाल है। यहां 44.5 डिग्री के साथ झांसी सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने बांदा-चित्रकूट,कानपुर,मैनपुर,इटावा,जालौन सहित कई जिलों में भीषण हेटवेव की चेतावनी दी है। 

Image credits: our own
Hindi

दिल्ली में गर्मी का सितम

राजधानी दिल्ली में चुभती गर्मी से हाल- बेहाल है। यहां पर अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि आने वाले 2-3 दिनों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। 

Image credits: Freepik
Hindi

मध्य प्रदेश में गर्मी का टॉर्चर

यूपी के लिए एमपी में भी गर्मी रौद्र रूप दिखा रही है। यहां पर ग्वालियर सबसे गर्म रहा। जहां तापमान 44 डिग्री के पार कर गया। हीटवेव के साथ लू के थेपड़ों ने भी खूब परेशान किया।

Image credits: Freepik
Hindi

गुजरात में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी

गुजरात के शहरों में भी गर्मी और हीटवेव से लोग परेशान है। 43.6 डिग्री तापमान के साथ वड़ोदरा सबसे गर्म रहा। जबकि भुज अहमदाबाद में पारा 43 डिग्री पहुंचा। 

Image credits: Freepik
Hindi

गर्मी के बीच साउथ इंडिया में बारिश

भीषण गर्मी के बीच साउथ इंडिया के केरल,तमिलनाडु,तेलंगाना में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

Image credits: Freepik

अरबपतियों से ज्यादा इन शाही परिवारों के ठाठ,अमीरी में नहीं किसी से कम

पाकिस्तान में भी चलते हैं Jio-Airtel के सिम? जानें यहां कौन है बादशाह

Gold Silver Price Today: सोने से ज्यादा चांदी के तेवर,हुई 86000 के पार

क्‍या Covaxin के भी साइड इफेक्ट्स? स्टडी रिपोर्ट में हुए ये खुलासे