शोपियां के शहीदों को सेना ने दी श्रद्धांजलि, आर्मी चीफ ने कहा- सर्वोच्च बलिदान को सलाम

Team MyNation   | Asianet News
Published : Feb 20, 2022, 06:33 PM IST
शोपियां के शहीदों को सेना ने दी श्रद्धांजलि, आर्मी चीफ ने कहा- सर्वोच्च बलिदान को सलाम

सार

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के शोपियां में शनिवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ (Encounter) में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए थे। मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। सुरक्षाबलों ने यहां खुफिया इनपुट पर एक सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसी दौरान एक घर में छिपे आतंकियों ने फायरिंग कर दी।

नई दिल्ली। भारतीय सेना (Indian Army)ने रविवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां में शनिवार को हुए आतंकी हमले में शहीद हुए दो जवानों को श्रद्धांजलि दी। सेना के ये दोनों जांबाज शनिवार को शोपियां में हुई एक मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। ADG PI Indian army के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया- आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवने (MM Narwane) और सभी रैंक सिपाही संतोष यादव और सिपाही रोमित चाह्वाण के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं। इस ट्वीट में सेना ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी शोक संवेदना जताई है। 

शनिवार को लश्कर के आतंकियों से हुई थी मुठभेड़
भारतीय सेना के उत्तरी कमांडर ने ट्वीट किया - #LtGenUpendraDwivedi, #ArmyCdrNC और सभी रैंक # बहादुर सिपाही संतोष यादव और सिपाही चव्हाण रोमित को सलाम करते हैं, जिन्होंने 19 फरवरी 2022 को दक्षिण कश्मीर के शोपियां में ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। जम्मू-कश्मीर में शोपियां के जैनापेारा इलाके के चेरमार्ग में शनिवार को सुरक्षाबलों और लश्कर ए तैयबा के आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में लश्कर का एक आतंकी मार गिराया गया। इसी ऑपरेशन के दौरान हमारे दो जवान भी शहीद हो गए थे। 

स्थानीय निवासी के घर में छिपे थे आतंकी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक शनिवार को स्थानीय पुलिस को शोपियां के गांव चेरमार्ग जैनापोरा क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में पुख्ता जानकारी मिली थी। इसके आधार पर पुलिस, सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ (CRPF) की 178वीं बटालियन ने इलाके में एक जाॅइंट ऑपरेशन शुरू किया। इस ऑपरेशन के दौरान स्थानीय नागरिकों को नुकसान नहीं हो, इसलिए लोगों घरों से निकाला जा रहा था। इस बीच जैसे ही सुरक्षाबलों ने गौहर अहमद बट के घर की तलाशी शुरू की, मकान मालिक ने जानबूझकर सुरक्षाबलों को गुमराह किया और अपने घर में आतंकवादी को पनाह देने से इनकार किया। शक होने पर सुरक्षा बलों ने आत्मसमर्पण करने के लिए कहा तो छिपे हुए आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की, जिससे एक आतंकी ढेर हो गया। इसी दौरान आतंकियों द्वारा चलाई गई गोली लगने से दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन नें दोनों को श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

PREV

MyNation Hindi का Beyond News सेक्शन उन पाठकों के लिए है जो सिर्फ ब्रेकिंग नहीं, बल्कि खबरों के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं। यहां आपको गहन विश्लेषण, विशेष रिपोर्ट्स, ग्राउंड रिपोर्ट, इन्वेस्टिगेशन और एक्सपर्ट व्यू मिलेगा—ताकि आप हर मुद्दे को व्यापक दृष्टिकोण से समझ सकें।

Recommended Stories

Eid 2024: चांद जैसी खूबसूरत हैं दुनिया की ये 6 मस्जिदें
इन जगहों पर मंडराती है मौत ! गर्मी में तापमान 50 डिग्री के पार