Eid 2024: चांद जैसी खूबसूरत हैं दुनिया की ये 6 मस्जिदें
lifestyle Apr 11 2024
Author: Anshika Tiwari Image Credits:social media
Hindi
दुनियाभर में मनाई जा रही ईद
रमजान के 1 महीने के बाद 3 दिवसीय पर्व ईद मनाया जा रहा है। लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं,ऐसे में हम आपको दुनिया की 6 सबसे खूबसूरत मस्जिदों के बारे में बताएंगे।
Image credits: social media
Hindi
मस्जिद अल हरम (Masjid al-Haram)
मस्जिद अल हरम साउदी अरब के मक्का में है। जिसका मुस्लिम समुदाय में धार्मिक महत्व है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसका निर्माण 16वीं शताब्दी में हुआ था। ये दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद है।
Image credits: social media
Hindi
सुल्तान अहमद मस्जिद (The Blue Mosque)
तुर्किये की राजधानी इंस्ताबुल में स्थित ब्लू मस्जिद नीली टाइल्स के लिए दुनियाभर फेमस है। ये बेहद खूबसूरत है,जिसका निर्माण 17वीं शताब्दी में किया गया था।
Image credits: social media
Hindi
उमर अली सैफुद्दीन मस्जिद (Omar Ali Saifuddien Mosque)
ब्रुनेई की उमर अली सैफुद्दीन मस्जिद भी दुनिया की खूबसूरत मस्जिदों में शुमार है। यहां की दीवारों पर सोने का पानी चढ़ा हुआ है। ब्रुनेई राज परिवार से जुड़े सारे काम भी यहीं होते हैं।
Image credits: social media
Hindi
मस्जिद अल नबवी (Al Masjid an Nabawi)
साऊदी अरब के मदीना में स्थित मस्जिद अल नबवी का निर्माण 622 में किया था। इसे पैगंबर मोहम्मद ने बनवाया था। जिस वजह यह पैगंबर मोहम्मद मस्जिद भी कहलाती है।
Image credits: social media
Hindi
शेख जायद ग्रैंड मस्जिद (Sheikh Zayed Grand Mosque)
UAE की राजधानी अबूधाबी में स्थित शेख जायद ग्रैंड मस्जिद दुनियाभर में खास आर्किटेक्चर के लिए प्रसिद्ध है। इसे कुशल डिजाइनरों द्वारा तैयार किया गया है जिसकी खूबसूरती देखते बनती है।
Image credits: social media
Hindi
जामा मस्जिद (Jama Masjid)
दिल्ली स्थित जामा मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिद में एक है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 1560 में मुगल शासक शाहजहां द्वारा मस्जिद का निर्माण करवाया गया था।