इन जगहों पर मंडराती है मौत ! गर्मी में तापमान 50 डिग्री के पार
lifestyle Apr 11 2024
Author: Anshika Tiwari Image Credits:our own
Hindi
दुनिया के सबसे गर्म स्थान
अप्रैल महीने में भारत के ज्यादातर राज्य भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। ऐसे में दुनिया की उन जगहों के बारे में जान लीजिए यहां पर तापमान 70 डिग्री तक पहुंच जाता है।
Image credits: our own
Hindi
बंदर ए महशाहर (Bandar-e Mahshahr)
बंदर ए महशार ईरान में स्थित है। ये दुनिया की सबसे गर्म जगहों में से एक हैं। आंकड़ों के अनुसार 2015 में यहां पर तापमान 74 डिग्री दर्ज हुआ था,इस जगह पर कोई भी इंसान नहीं रहता है।
Image credits: our own
Hindi
घडामेस (Gadamis)
घडामेस लीबिया के रेगिस्तान के बीच स्थित है। यहां की आबादी 5-7 हजार के बीच में है। ये भी दुनिया के गर्म स्थानों में शुमार हैं। गर्मियों इस जगह का तापान 55 डिग्री तक पहुंच जाता है।
Image credits: our own
Hindi
डेथ वैली (Death Valley)
अमेरिका स्थित डेथ वैली भी दुनिया के सबसे शुष्क स्थानों से एक हैं। गर्मियों में इस जगह का तापमान तकरीबन 50 डिग्री के करीब होता है जो आम इंसानों के लिए बेहद खतरनाक है।
Image credits: our own
Hindi
वादी हाल्फा (Wadi Halfa)
वादी हाल्फा सूडान का ऐसा शहर है जंहा जून के महीने में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। यहां सर्दियों में तापमान 30 डिग्री के आसपास रहता है जबकि गर्मी में ये 50 डिग्री के पार कर जाता है।
Image credits: our own
Hindi
डल्लोल (Dallol)
इथियोपिया में भीषण गर्मी रहती है। आंकड़ों के मुताबिक यहां के डल्लोल को दुनिया का सबसे गर्म जगह का दर्जा दिया गया है। इस स्थान पर हर पारा 42 डिग्री से ज्यादा होता है।
Image credits: our own
Hindi
मित्रीबाह (Mitribah)
एशिया में कुवैत स्थित मित्रीबाह अभी तक का सबसे गर्म स्थान हैं। 2016 में इस स्थान का तापमान 54 डिग्री के पार कर गया था। जिसने इंसानों के साथ जानवरों को परेशान कर दिया था।