Corona Vaccination: भारत में 70 करोड़ डोज लगाई गईं, अकेले 13 दिनों में 10 करोड़ वैक्सीन

Published : Sep 08, 2021, 04:56 PM IST
Corona Vaccination: भारत में 70 करोड़ डोज लगाई गईं, अकेले 13 दिनों में 10 करोड़ वैक्सीन

सार

भारत में कोरोना वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) को लेकर GOOD NEWS है। देश में अब तक करीब 70 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं।

नई दिल्ली. देश में कोरोना वैक्सीनेशन(Corona Vaccination) का अभियान अपनी तेज गति से आगे बढ़ रहा है। भारत में अब तक कोरोना वायरस वैक्सीन की 70 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। यही नहीं, केवल 13 दिनों में 10 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दी। भारत में बीते 24 घंटे में 1.13 करोड़ से अधिक वैक्सीन लगाई गई

यह है वैक्सीनेशन का पूरा आंकड़ा
भारत के कोविड-19 टीकाकरण प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में कल 1.13 करोड़ कोविड-19 वैक्सीन लगाई गई। ये उपलब्धि पिछले 11 दिनों में तीसरी बार हासिल की गई। पिछले 24 घंटों में 1,13,53,571 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत की कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 69.90 करोड़ (69,90,62,776) के संचयी आंकड़े को पार कर लिया है। इन उपलब्धि को 72,26,439 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत में कोरोना की मौजूदा स्थिति
पिछले 24 घंटों में 42,942 रोगियों के स्वस्थ होने से स्वास्थ्य लाभ लेने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,22,24,937 हो गई है। परिणामस्वरूप, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.48% है।

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले लगातार 72 दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 31,222 नए मामले सामने आए। वर्तमान में सक्रिय मामले 3,92,864 हैं। वर्तमान में यह सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का 1.19% हैं।

जांच का दायरा भी बढ़ाया गया
देशभर में जांच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,26,056 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 53.31 करोड़ (53,31,89,348) जांच की गई हैं। देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, पिछले 74 दिनों से साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम रहते हुए 2.56 प्रतिशत बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर कम होकर 2.05 प्रतिशत है। लगातार पिछले 8 दिनों से पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम और 92 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

PREV

MyNation Hindi का Beyond News सेक्शन उन पाठकों के लिए है जो सिर्फ ब्रेकिंग नहीं, बल्कि खबरों के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं। यहां आपको गहन विश्लेषण, विशेष रिपोर्ट्स, ग्राउंड रिपोर्ट, इन्वेस्टिगेशन और एक्सपर्ट व्यू मिलेगा—ताकि आप हर मुद्दे को व्यापक दृष्टिकोण से समझ सकें।

Recommended Stories

Eid 2024: चांद जैसी खूबसूरत हैं दुनिया की ये 6 मस्जिदें
इन जगहों पर मंडराती है मौत ! गर्मी में तापमान 50 डिग्री के पार