मिलिए दुनिया के 'ब्लैक एलियन' से, जिसे देखकर बड़े-बड़ों की निकल जाती है चीख

Anshika Tiwari |  
Published : Oct 01, 2023, 07:20 PM ISTUpdated : Oct 02, 2023, 06:45 PM IST
मिलिए दुनिया के 'ब्लैक एलियन' से, जिसे देखकर बड़े-बड़ों की निकल जाती है चीख

सार

Viral News: दुनिया में अजीब गरीब लोगों की कमी नहीं हैं। वह अलग दिखने के लिए कुछ भी करते हैं। बीते दिनों इंसानों से बोर होकर जापान के एक शख्स ने लाखों रुपए में कुत्ते जैसी कॉस्ट्यूम डिजाइन करवाई तो दूसरी तरफ फ्रांस के एक व्यक्ति ने एलियन जैसा बनने के लिए अपनी नांक और जीभ कटवा दी। 

वायरल डेस्क। दुनिया में करोड़ों लोग ऐसे हैं जो अपने नेचुरल लुक से खुश नहीं है। कई लोग इसे भगवान का तोहफा समझ एक्सेप्ट कर लेते हैं तो कुछ लोग सुंदर दिखने के लिए कई तरह के एक्सपेरिमेंट करते हैं। समय के साथ इंसानों की नीड्स भी बढ़ती जा रही हैं। पहले लोग चोट लगने को ऐसे ही छोड़े देते थे लेकिन अब मार्क्स छुपाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराने का ट्रेंड बन चुक है। आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो इंसान के तौर पर खुश नहीं है और उसने खुद को अलग बनाने के लिए खौफनाक कदम उठाए हैं। 

फ्रांस के इस शख्स ने कटवाई नाक-जीभ

बॉडी मोडिफेकेशन के नाम पर फ्रांस के रहने वाले एंथोनी लॉफरेडो ने खुद को ब्लैक कलर की स्याही से रंगवा लिया है। इतना ही उसे अलग दिखने का इतना शौक था कि उसने अंगुलियां, जीभा और नाक कटवा ली है। अपने शरीर के साथ इतना सब कुछ करने के बाद वह खुश नहीं है उसने आगे के भी प्लान्स बना रखे हैं और वह जल्द ही अपने पैर कटवाने वाला है। शख्स का कहना है, पैर उसे इंसान होने की याद दिलाते हैं। ऐसे में वह प्यारों को कटवाक आर्टिफिशियल लेग यूज करेगा। 

 

एलियन बनना चाहता है शख्स

एंथोनी इंसान की तरह दिखने वाला एलियन बनना चाहता है। वह खुद को ब्लैक एलियन कहता है। 33 साल के फ्रेंचमैन के सनकीपने का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। उसने अपने कान, नाक कटवा लिए हैं  और दांतों को भी शार्प करवाया है। एक तरफ वह अपने एलियन लुक से काफी खुश है तो दूसरी तरफ लोग उसे एक्सेप्ट नहीं कर पा रहे हैं। कई बार तो उसे रेस्टोरेंट में अंदर जाने से रोक दिया जाता है। छोटे बच्चे उसे देखकर रोने लगते हैं। वहीं कई बार लोग उसके साथ बैठना भी पसंद नहीं करते हैं हालांकि इसके बाद भी एंथोनी अपने इस लुक को बरकरार रखना चाहता है। 
 

PREV

MyNation Hindi का Beyond News सेक्शन उन पाठकों के लिए है जो सिर्फ ब्रेकिंग नहीं, बल्कि खबरों के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं। यहां आपको गहन विश्लेषण, विशेष रिपोर्ट्स, ग्राउंड रिपोर्ट, इन्वेस्टिगेशन और एक्सपर्ट व्यू मिलेगा—ताकि आप हर मुद्दे को व्यापक दृष्टिकोण से समझ सकें।

Recommended Stories

Eid 2024: चांद जैसी खूबसूरत हैं दुनिया की ये 6 मस्जिदें
इन जगहों पर मंडराती है मौत ! गर्मी में तापमान 50 डिग्री के पार