mynation_hindi

GII 2021: भारत पहुंचा 46 रैंक पर, ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स का भारत लॉन्च 21 सितंबर को

Published : Sep 21, 2021, 07:13 PM IST
GII 2021: भारत पहुंचा 46 रैंक पर, ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स का भारत लॉन्च 21 सितंबर को

सार

भारत इनोवेशन इंडेक्स, का लेटेस्ट एडिशन है। दरअसल, जीआईआई दुनिया भर की सरकारों के लिए अपने-अपने देशों में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तनों का आकलन करने का आधार है।

नई दिल्ली। ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2021 रैंकिंग में भारत (India) 2 रैंक ऊपर आ गया है। अब इंडिया विश्व बौद्धिक संपदा संगठन द्वारा 46 वें स्थान पर है। भारत पिछले कई वर्षों में ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (GII) में एक-एक रैंक आगे बढ़ते हुए 2015 में 81 से 2021 में 46 तक पहुंचा है। 

जीआईआई रैंकिंग (GII Ranking) में लगातार सुधार विशाल नॉलेज कैपिटल, वाइब्रेंट स्टार्ट-अप इकोसिस्टम आदि है। परमाणु ऊर्जा विभाग जैसे वैज्ञानिक विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग; जैव प्रौद्योगिकी विभाग और अंतरिक्ष विभाग ने नेशनल इनोवेटिव इकोसिस्टम को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

नीति आयोग भी कर रहा इनोवेशन के लिए प्रयास

नीति आयोग (NITI Aayog) विभिन्न क्षेत्रों जैसे इलेक्ट्रिक वाहन, जैव प्रौद्योगिकी, नैनो प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत आदि में नीति आधारित नवाचार लाने के लिए राष्ट्रीय प्रयासों के अनुकूलन को सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास कर रहा है। 

भारत इनोवेशन इंडेक्स का लेटेस्ट एडिशन

भारत इनोवेशन इंडेक्स, का लेटेस्ट एडिशन है। दरअसल, जीआईआई दुनिया भर की सरकारों के लिए अपने-अपने देशों में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तनों का आकलन करने का आधार है। इन वर्षों में, GII ने खुद को विभिन्न सरकारों के लिए एक नीति उपकरण के रूप में स्थापित किया है और उन्हें मौजूदा यथास्थिति को प्रतिबिंबित करने में मदद की है।

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) भी इनोवेशन संचालित अर्थव्यवस्था की दिशा में भारत की यात्रा के पथ प्रदर्शक के रूप में आगे बढ़ रहा है। इस वर्ष, नीति आयोग, CII और विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) के साथ साझेदारी में,  GII के भारत लॉन्च और ग्लोबल इनोवेशन कॉन्क्लेव की मेजबानी कर रहा है।

लांचिंग सेशन में ये लोग होंगे

लॉन्च सत्र में कई प्रमुख लोग सम्मिलित होंगे। इनमें प्रमुख नाम ये है-

  • डॉ. वी.के. सारस्वत, सदस्य, नीति आयोग; 
  • डॉ. के विजय राघवन, भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार;
  • अमिताभ कांत, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नीति आयोग; 
  • डैरेन टैंग, महानिदेशक, डब्ल्यूआईपीओ; 
  • डॉ सौमित्र दत्ता, लेखक, जीआईआई और प्रोफेसर, कॉर्नेल विश्वविद्यालय, संयुक्त राज्य अमेरिका; 
  • विपिन सोंधी, अध्यक्ष, सीआईआई नेशनल कमेटी ऑन टेक्नोलॉजी, इनोवेशन एंड आर एंड डी और इनोवेशन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर, अशोक लीलैंड लिमिटेड
  • चंद्रजीत बनर्जी, महानिदेशक, सीआईआई

पंजीकरण ऐसे कर सकते हैं

ग्लोबल इनोवेशन कॉन्क्लेव और ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2021 के भारत लॉन्च में शामिल होने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। कान्क्लेव 21-22 सितंबर, 2021 को है।
https://www.ciihive.in/GLOBEINNO

PREV

Recommended Stories

Eid 2024: चांद जैसी खूबसूरत हैं दुनिया की ये 6 मस्जिदें
Eid 2024: चांद जैसी खूबसूरत हैं दुनिया की ये 6 मस्जिदें
इन जगहों पर मंडराती है मौत ! गर्मी में तापमान 50 डिग्री के पार
इन जगहों पर मंडराती है मौत ! गर्मी में तापमान 50 डिग्री के पार