
नई दिल्ली। हॉकी इंडिया (Hockey India) सब जूनियर मेन्स एकेडमी राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2021 को मध्य प्रदेश हॉकी एकेडमी ने जीत लिया है। चैंपियनिशन भोपाल में आयोजित थी। चैंपियनशिप में दूसरा स्थान ओडिशा नेवल टाटा हाई परफॉर्मेंस सेंटर को तो कांस्य पदक राउंड ग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी ने हासिल किया है।
एमपी हॉकी एकेडमी ने दिए हैं दो ओलंपियन
हॉकी इंडिया सब जूनियर मेन्स एकेडमी की पहली राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीतने वाली मध्य प्रदेश हॉकी एकेडमी का ट्रैक रिकॉर्ड बहुत ही गोल्डेन रहा है। इस एकेडमी ने दो ओलंपियन अभी तक दिए हैं।
खेल मंत्री ने कहा: एक दशक की मेहनत रंग ला रही
एशियानेट से विशेष रूप से बात करते हुए, मध्य प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा सिंधिया (Yashodhara Raje Scindhia) ने कहा कि मैं युवाओं की इस जीत से रोमांचित हूं। एक दशक की मेहनत रंग ला रही है। पुरुषों की अकादमी ने इस साल की कांस्य विजेता टीम में 2 ओलंपियन दिए - विवेक सागर और नीलकांत शर्मा और अब सब जूनियर टीम ने बेहतरीन शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि जूनियर टीम ने अपने करियर के प्रारंभ में ही वास्तव में सर्वश्रेष्ठ के खिलाफ खेल खेलने में अपना विजेताओं वाला प्रदर्शन किया है। मुझे वास्तव में उन पर गर्व है।
MyNation Hindi का Beyond News सेक्शन उन पाठकों के लिए है जो सिर्फ ब्रेकिंग नहीं, बल्कि खबरों के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं। यहां आपको गहन विश्लेषण, विशेष रिपोर्ट्स, ग्राउंड रिपोर्ट, इन्वेस्टिगेशन और एक्सपर्ट व्यू मिलेगा—ताकि आप हर मुद्दे को व्यापक दृष्टिकोण से समझ सकें।