चोरी लायक कुछ नहीं मिला तो चोर घर में छोड़ गए रुपये  

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Jul 25, 2023, 12:04 PM IST
चोरी लायक कुछ नहीं मिला तो चोर घर में छोड़ गए रुपये  

सार

चोर एक घर में चोरी करने के इरादे से घुसे। पर उन्हें घर में ऐसा कोई सामान नहीं मिला, जिसे वह चोरी कर सकें, तो चोरों ने घर में 500 रुपये का नोट छोड़ दिया और फरार हो गए।

दिल्ली। चोर एक घर में चोरी करने के इरादे से घुसे। पर उन्हें घर में ऐसा कोई सामान नहीं मिला, जिसे वह चोरी कर सकें, तो चोरों ने घर में 500 रुपये का नोट छोड़ दिया और फरार हो गए। आपको सुनकर अजीब लग रहा होगा। पर यह सच है। घटना दिल्ली के रोहिणी सेक्टर आठ स्थित एक घर की है। मकान मालिक के घर वापस लौटने के बाद मामले का खुलासा हुआ। मकान मालिक ने नार्थ रोहिणी थाने में शिकायत की है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

बेटे के पास गए थे बुजुर्ग दम्पत्ति

पुलिस का कहना है कि रोहिणी सेक्टर आठ स्थित एक घर में चोरी की सूचना मिली है। बुजुर्ग मकान मालिक ने पुलिस को जानकारी दी कि वह अपनी पत्नी के साथ गुरुग्राम में रहते हैं। गुरुग्राम में ही उनका बेटा रहता है। वह लोग अपने बेटे के पास थे। पड़ोसी ने शुक्रवार को फोन कर उन्हें चोरी की सूचना दी। 

बुजुर्ग को दरवाजे के पास गिरा मिला 500 रुपये का नोट

बुजुर्ग जब घर पहुंचे तो देखा कि मेन गेट का ताला ब्रेक किया गया था, जबकि घर के अंदर से कोई सामान चोरी नहीं हुआ था। उन्हें अपने घर के दरवाजे के पास एक 500 रुपये का नोट गिरा हुआ मिला। माना जा रहा है कि यह नोट चोरी करने वाले लोगों ने ही छोड़ा होगा। बहरहाल, पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चेक कर रही है, ताकि चोरों के बारे में कुछ पता लग सके। यह भी देखा जा रहा है कि चोरी की रात कौन उनके घर की तरफ आया था।

प्रेमी जोड़े से कुछ नहीं मिला तो दिए थे 100 रुपये

आपको बता दें कि यह इस तरह की पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी चोरों ने एक प्रेमी जोड़े को लूटने की कोशिश की थी। पर उनके पास से चोरों को कुछ नहीं मिला तो चोरों ने प्रेमी जोड़े को 100 रुपये का नोट थमाया और चलते बने। यह घटना पिछले महीने शाहदरा इलाक में हुई थी। 

PREV

MyNation Hindi का Beyond News सेक्शन उन पाठकों के लिए है जो सिर्फ ब्रेकिंग नहीं, बल्कि खबरों के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं। यहां आपको गहन विश्लेषण, विशेष रिपोर्ट्स, ग्राउंड रिपोर्ट, इन्वेस्टिगेशन और एक्सपर्ट व्यू मिलेगा—ताकि आप हर मुद्दे को व्यापक दृष्टिकोण से समझ सकें।

Recommended Stories

Eid 2024: चांद जैसी खूबसूरत हैं दुनिया की ये 6 मस्जिदें
इन जगहों पर मंडराती है मौत ! गर्मी में तापमान 50 डिग्री के पार