पाकिस्तान में मैंगो नहीं 'मक्खी शेक', Video देख आ जाएगी उल्टी !

Anshika Tiwari |  
Published : Aug 02, 2023, 12:30 PM ISTUpdated : Aug 02, 2023, 12:39 PM IST
 पाकिस्तान में मैंगो नहीं 'मक्खी शेक', Video देख आ जाएगी उल्टी !

सार

आपने स्ट्रीट स्टॉल्स में मैंगो शेक तो पिया होगा लेकिन वायरल हो रहे वीडियो को देखकर आप मैंगो शेक पीना छोड़ देंगे।   

वायरल डेस्क। आमतौर पर सड़क किनारे स्टॉल्स में बिकने वाली चीजों में हाइजीन का कितना ध्यान रखा जाता है, इससे हर कोई वाकिफ है। रोससाइड वेंडर इन स्टॉल्स में पुराने सामान का तो यूज तो करते ही हैं लेकिन साफ-सफाई का भी ध्यान नहीं रखते। जिससे लोगों को बीमारियां होती हैं किसी को पेट खराब होने की समस्या तो किसी को डायरिया। वैसे मैंगो शेक तो सभी का फेवरेट है लेकिन आज आपको एक ऐसा वीडियो दिखाएंगे। जिसे देखकर गारंटी है कि आप मैंगो शेक पीना तो क्या आम खाना भी छोड़ देंगे। 

इस मैंगो शेक को देखकर कर देंगे उल्टी 

दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सड़क किनारे मैंगो शेक बनाया जा रहा है। उमस भरी गर्मी के दिन है लेकिन इस मैंगो शेक आप भूलकर भी मत पीजिएगा। वायरल हो रहे वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि इसमें सड़क थेले पर मैंगो शेक बनाया जा रहा है। उसकी तैयारी होते होते हुए भी दिखाया गया है। जहां एक गंदी सी बाल्टी में लोग आम को काटते दिख रहे है। उसपर इतनी मख्खियां भिनभिना रही है जिसके देखकर किसी को भी उल्टी आ जाए। उसके बाद बर्फ को लोहे के पेंचकेस से तोड़ा जा रहा है। हद तो तब हो गई जब गिलास को को भी गंदे पानी में डालकर बाहर निकाल लिया जाता है इसके बाद लोगों के हाथों में भी मख्खियां भिनभिना रही हैं और वह उन्हीं हाथों से आम निकाल मिक्सी में डाल रहे हैं और मैंगो शेक बना रहे हैं। 

 

घिनौना मैंगो शेक देखकर यूजर्स की उड़ी नींद 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Wajih Ansar के एकाउंट से पोस्ट किया गया है। साथ ही वीडियो में लिखा हुआ है- मोस्ट अनहाइजिनक मैंगो शेक इन कराची।  इस वीडियो को अभी तक 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस घिनौने मैंगो शेक पर यूजर्स के भी रिएक्शन आ रहे हैं। नेटिजन्स का कहना है, डायरिया से वजन कम करने में आसानी होती है। एक ने लिखा कि ध्यान देखने पर पता चला रहा कि मक्खी गिलास के अंदर भी है। एक ने लिखा कि ये मैंगो शेक नहीं मक्खी शेख है। बहरहाल वीडियो पाकिस्तान के कराची का बताया जा रहा है हालांकि मायनेशन न्यूज इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। 

 

PREV

MyNation Hindi का Beyond News सेक्शन उन पाठकों के लिए है जो सिर्फ ब्रेकिंग नहीं, बल्कि खबरों के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं। यहां आपको गहन विश्लेषण, विशेष रिपोर्ट्स, ग्राउंड रिपोर्ट, इन्वेस्टिगेशन और एक्सपर्ट व्यू मिलेगा—ताकि आप हर मुद्दे को व्यापक दृष्टिकोण से समझ सकें।

Recommended Stories

Eid 2024: चांद जैसी खूबसूरत हैं दुनिया की ये 6 मस्जिदें
इन जगहों पर मंडराती है मौत ! गर्मी में तापमान 50 डिग्री के पार