
दिल्ली ।कभी आपने सोचा है कि आप ट्रेन में सफर कर रहे हो और आपकी जानकारी के बाहर कोई आपका स्केच बना रहा हो। चूंकि यह दौर सोशल मीडिया का है इसलिए हर छोटी से छोटी चीज मोबाइल में कैद हो जाती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लड़कियां अपने परिवार के साथ ट्रेवल कर रही है और एक अनजान अजनबी ने लड़की की तस्वीर बना डाली।
चलती ट्रेन में बना दिया तस्वीर
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से vishnudineshan_ नाम के शख्स ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक लड़की अपनी फैमिली के साथ ट्रेन में सफर करती है। सामने ऊपर की सीट पर एक शख्स लड़की को देखा है और उसका स्केच बना देता है। यही नहीं यह शख्स इस लड़की को अपनी बनाई हुई तस्वीर भी देता है जिसके बाद लड़की हैरान रह जाती है और बाद में तस्वीर को दिखाते हुए फोटो भी क्लिक कराती है।
लोगों ने किए शानदार कमेंट्स
महज़ दो हफ्ते में इस वीडियो पर 46 मिलियन व्यूज आए हैं और डेढ़ मिलियन से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है। यूज़र ने इस वीडियो पर कमेंट सेक्शन को बंद कर रखा है लेकिन उसने दोबारा इसी वीडियो को शेयर किया है जिस पर लोगों ने यूजर की तारीफ लिखते हुए लिखा इतना परफेक्ट बनता है , वही एक यूजर ने लिखा रियली सुपर ब्रदर, कुछ लोगों ने तो अपनी तस्वीर बनाने की रिक्वेस्ट भी किया तो कुछ लोगों ने पूछा कि यह पेन कौन सा है जिससे इतनी सुंदर तस्वीर बनती हैं।
ये भी पढ़ें
सनरूफ ऑटो देखकर यूजर बोले -ऑटो नहीं रोल्स-रॉयस है...
MyNation Hindi का Beyond News सेक्शन उन पाठकों के लिए है जो सिर्फ ब्रेकिंग नहीं, बल्कि खबरों के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं। यहां आपको गहन विश्लेषण, विशेष रिपोर्ट्स, ग्राउंड रिपोर्ट, इन्वेस्टिगेशन और एक्सपर्ट व्यू मिलेगा—ताकि आप हर मुद्दे को व्यापक दृष्टिकोण से समझ सकें।