
दिल्ली। गुलाब जामुन एक ऐसी मिठाई होती है जिसका नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है। हर उम्र के लोगों की पहली पसंद होता है। गुलाब जामुन शादी विवाह में गुलाब जामुन ना हो तो अक्सर लोगों में नाराजगी पैदा हो जाती है। लेकिन इस वक्त सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग नाराज हो रहे हैं। चलिए बताते हैं आपको इस वीडियो में ऐसा क्या है।
क्या है वीडियो में
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से realfoodler नाम के अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट हुआ जिसमें पिज़्ज़ा और गुलाब जामुन का कंबीनेशन बना दिया गया। पिज़्ज़ा के बेस पर तेल डालने के बाद उसके ऊपर गुलाब जामुन के टुकड़े डाल दिए गए। यही नहीं चीनी के साथ कुछ एन इंग्रेडिएंट्स डालकर गुलाब जामुन को पिज़्ज़ा के साथ बेक करने के लिए रख दिया गया। अब वीडियो को देखकर यूजर नाराज हो रहे हैं
लोगों ने किए अजब गजब कमेंट
एक यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा इस दिशा पर तो मैं थूकूं भी नहीं, वही एक दूसरे यूज़र ने लिखा क्या बवासीर बना दिए हो भाई फ्यूजन के नाम पर कुछ भी। एक तीसरी यूज़र ने लिखा कहीं उल्टी बटन है या नहीं। वही एक चौथे यूज़र ने लिखा नर्क में अलग से इन लोगों के लिए कड़ाही तैयार है। वीडियो को अब तक 3 लाख 12000 लोग देख चुके हैं वहीं 2000 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
ये भी पढ़ें
न तवा, ना गैस का चूल्हा, सीपीयू के मदरबोर्ड पर बना दिया आलू का पराठा...
MyNation Hindi का Beyond News सेक्शन उन पाठकों के लिए है जो सिर्फ ब्रेकिंग नहीं, बल्कि खबरों के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं। यहां आपको गहन विश्लेषण, विशेष रिपोर्ट्स, ग्राउंड रिपोर्ट, इन्वेस्टिगेशन और एक्सपर्ट व्यू मिलेगा—ताकि आप हर मुद्दे को व्यापक दृष्टिकोण से समझ सकें।