mynation_hindi

Rituraj Singh Death: 'अनुपमा' फेम एक्टर का हुआ निधन, जानिए आखिर क्या थी वजह?

Bhawana tripathi |  
Published : Feb 20, 2024, 11:03 AM ISTUpdated : Feb 20, 2024, 11:40 AM IST
Rituraj Singh Death: 'अनुपमा' फेम एक्टर का हुआ निधन, जानिए आखिर क्या थी वजह?

सार

'अनुपमा' सीरियल में अहम किरदार निभाने वाले एक्टर  ऋतुराज सिंह (Rituraj Singh) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी उम्र 59 साल थी।

मनोरंजन। घर-घर में फेमस शो अनुपमा में अहम किरदार निभाने वाले एक्टर ऋतुराज सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी उम्र 59 साल थी। उन्होंने टीवी के कई सीरियल्स में काम किया था।  ऋतुराज सिंह को उनके बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है। 19 फरवरी की रात में अचानक से उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनको अग्नाशय से जुड़ी बीमारी थी। वो अस्पताल से ही आ रहे थे। रास्ते में अचानक से उन्हें दिला का दौरा पड़ गया।

अग्नाशय की बीमारी का चल रहा था इलाज

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक टीवी एक्टर  ऋतुराज सिंह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे। उन्हें अस्पताल से घर लाया जा रहा था। घर पहुंचने पर उन्हें कुछ समस्या महसूस हुई। दिल से जुड़ी परेशानी होने के कुछ ही समय बाद उनका निधन हो गया।

सोशल मीडिया में लोगों ने जताया शोक

टीवी एक्टर की मौत की खबर सुनने के बाद तमाम एक्टर्स और फैंस उन्हें सोशल मीडिया में श्रद्धांजली दे रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने एक्टर ऋतुराज सिंह की मौत पर दुख जताया। अरशद एक्स अकाउंट लिखते हैं कि इस बात से बहुत दुखी हूं कि ऋतुराज का निधन हो गया। उन्होंने बताया कि हम एक ही बिल्डिंग में रहते थे। अरशद की पहली फिल्म के ऋतुराज निर्माता थे। आगे अरशद लिखते हैं कि हमने एक दोस्त और एक्टर को खो दिया। आपकी याद आएगी भाई....

'अनुपमा' के अन्य एक्टर का भी हो चुका है निधन

कुछ महीने पहले 'अनुपमा' शो के अन्य एक्टर नितेश पांडे का 51 की उम्र में निधन हो गया था। उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई थी। आपको बताते चले कि एक्टर ऋतुराज फिलहाल टीवी के फेमस शो 'अनुपमा' में नज़र आ रहे थे। इससे पहले वो टीवी के अन्य फेमस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में भी दिख चुके हैं।

ये भी पढ़ें:वरुण धवन बनने वाले हैं पापा नंबर वन, फैंस से मांगी ये चीज़!...

नहीं रही दंगल गर्ल सुहानी, छोटी बबिता का 19 साल की उम्र में निधन-पढ़ें मौत की वजह...


 

PREV

Recommended Stories

कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
तीसरी बीवी संग रोमांटिक हुए शोएब मलिक, यूं दी ईद की मुबारकबाद
तीसरी बीवी संग रोमांटिक हुए शोएब मलिक, यूं दी ईद की मुबारकबाद