mynation_hindi

तो क्या एक्टर साहिल खान ने रचा ली है दूसरी शादी, वीडियो में बताई ये बात...

Bhawana tripathi |  
Published : Feb 19, 2024, 03:00 PM ISTUpdated : Feb 19, 2024, 03:04 PM IST
तो क्या एक्टर साहिल खान ने रचा ली है दूसरी शादी, वीडियो में बताई ये बात...

सार

'स्टाइल' और 'एक्सक्यूज मी' फिल्म फेम एक्टर साहिल खान (Sahil Khan) ने 47 साल की  उम्र में दूसरी शादी की है। सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर कर उन्होंने फैंस को जानकारी दी है।  

मनोरंजन। 'स्टाइल' और 'एक्सक्यूज मी' कॉमेडी फिल्म आपको जरूर याद होगी। इस फिल्म के एक्टर साहिल खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं। पहले फैंस को लग रहा था कि शायद ये महिला उनकी गर्लफ्रेंड होगी। लेकिन अब कंफर्म हो गया है कि साहिल खान ने दूसरी शादी कर ली है। जानिए उन्होंने वीडियो में क्या कहा।

फैंस को बताई ये बात

साहिल खान किसी खूबसूरत बोट में दिख रहे हैं। बोट में बैठी महिला के साथ एक्टर की केमेस्ट्री वाकई बेहतरीन दिख रही है। साहिल महिला को इंट्रोड्यूज कराते हुए कहते हैं कि ये है मेरी पत्नी। 47 साल के एक्टर की शादी पहले भी हो चुकी है। उन्होंने  साल 2003 में निगार खान से शादी की थी। दो साल बाद ही उनका तलाक हो गया था। इतने लंबे समय के बाद साहिल का दोबारा शादी करना उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

उम्र में बहुत छोटी है दूसरी बीवी

मीडिया खबरों को अगर सच मानें तो साहिल और उनकी दूसरी बीवी की उम्र में काफी अंतर है। बताया जा रहा है कि उनकी दूसरी बीवी की उम्र 21 है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में फैंस  न्यूली मैरिड कपल को खूब सारी बधाईयां दे रहे हैं। 

पहले भी दे चुके थे हिंट

अगर आप साहिल खान का इंस्टग्राम चेक करेंगे तो पता चल जाएगा कि दोनों ने वेलेंटाइन डे को खूब एंजॉय किया था। वो अपने फैंस को फोटो डालकर पहले ही हिंट दे चुके थे। किसी को भी इस बात का यकीन नहीं था कि उनकी लेडी लव अब पत्नी बन चुकी है।

ये भी पढ़ें: Rubina की तरह आप दिख सकती हैं हॉट मॉम, बस करना होगा ये काम.. ......

 BAFTA Film Awards 2024: आवॉर्ड शो में इस फिल्म ने मचाई धूम, दीपिका ने अवॉर्ड्स किया रिप्रेजेंट...

PREV

Recommended Stories

कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
तीसरी बीवी संग रोमांटिक हुए शोएब मलिक, यूं दी ईद की मुबारकबाद
तीसरी बीवी संग रोमांटिक हुए शोएब मलिक, यूं दी ईद की मुबारकबाद