mynation_hindi

मां बनने वाली हैं Deepika Padukone, सितंबर में घर आएगा नन्हा मेहमान

Anshika Tiwari |  
Published : Feb 29, 2024, 10:22 AM ISTUpdated : Feb 29, 2024, 10:41 AM IST
मां बनने वाली हैं Deepika Padukone, सितंबर में घर आएगा नन्हा मेहमान

सार

deepika padukone and ranveer singh parents news बॉलीवुड स्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर में किलकारियां गूंजने वाली हैं। दीपिका पादुकोण मां बनने वाली हैं। उन्होंने खुद इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की।

Deepika Padukone pregnant: बी टाउन में एक और स्टार कपल के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। जी हां ये कोई नहीं बल्कि सुपरस्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हैं। दीपिका पादुकोण मां बनने वाली हैं। उनके घर सितंबर में किलकारियां गूजेंगी। ये खुशखबरी उन्होंने खुद फैंस के साथ इंस्टा पर शेयर की है। जिसके बाद बधाइयों का तांता लग गया है। स्टार्स से लेकर फैंस तक हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। 

कई दिनों से थीं दीपिका पादुकोण के मां बनने की चर्चा

दीपिका पादुकोण के प्रेगनेंट होने की रिपोर्ट्स बीते कई दिनों से सामने आ रही कीं। BAFTA अवॉर्ड्स में भी दीपिका के साड़ी लुक को देखा गया था। जहां फैंस ने उनका बेबी बंप नोटिस किया था। जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि दीपिका और रणवीर जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं लेकिन दोनों की तरफ से कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं थी। वहीं दीपिका के एक करीबी ने उनके प्रेगनेंट होने की पुष्टि की थी लेकिन अब इस सभी बातों पर विराम लग गया है और खुद दीपिका-रणवीर ने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है। बता दें, दीपिका सितंबर महीने में बच्चे को जन्म देंगी। 
 

 

2018 में दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी

5 साल तक डेट करने के बाद 2018 में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी रचाई थी। दोनों बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल में शुमार है। फैंस को दीपिका-रणवीर की केमिस्ट्री खूब पसंद आती है। वहीं दोनों ने दोनों की शादी की बातें करें तो 2018 में कपल इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंधा था। जो एक रॉयल वेडिंग थी। वहीं वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो दीपिका पादुकोण की पिछली फाइटर थी जो बॉक्स पर सुपरहिट साबित हुई। जबकि वह सिंघम अगेन,कल्की जैसी मूवी में नजर आने वाली हैं। 

ये भी पढ़ें- पति राज कुंद्रा के पोर्न कांड के बारे में सुन हंस पड़ी थीं शिल्पा शेट्टी, बेटे को था ऐसे संभाला...

PREV

Latest Stories

कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
तीसरी बीवी संग रोमांटिक हुए शोएब मलिक, यूं दी ईद की मुबारकबाद
टीवी की अंगूरी भाभी के लिए पति ने छोड़ी नौकरी, फिर शादी के 19 साल बाद एक्ट्रेस ने छोड़ दिया पति..