mynation_hindi

दीपिका-रणवीर के फैंस के लिए खुशखबरी, जानिए क्या?

Published : Jun 10, 2019, 04:49 PM IST
दीपिका-रणवीर के फैंस के लिए खुशखबरी, जानिए क्या?

सार

सुपरजोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को लोग बेहद पसंद करते हैं। ऐसे में फैंस को यह पता चलेगा कि यह दोनों एक साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं तो खुशी दुगनी हो जाएगी। 

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी ने अपनी शादी के चलते खुब सुर्खिया बटौरी थी। अब खबर है कि दोनों शादी के बाद पहली बार एक फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और अब दीपिका भी रणवीर एंड टीम को ज्वाइन करने लंदन पहुंच गई हैं।

हम रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म '83' की बात कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीजेंड्री क्रिकेटर कपिल देव के रोल में नजर आने वाले हैं। दीपिका इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी के रोल में नजर आएंगी।

दीपिका फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन पहुंच चुकी हैं। इस फिल्म से पहले इस जोड़ी को फिल्म 'रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी बड़ी फिल्मों में खूब पसंद किया गया था। 

अब इन दोनों की साथ में यह चौथी फिल्म है और शादी के बाद दोनों पहली बार पर्दे पर साथ नजर आएंगे। ऐसे में फैन्स के बीच इस फिल्म को लेकर खासी एक्साइटमेंट है।

'83' 10 अप्रैल साल 2020 में रिलीज होगी। इस फिल्म में ऐमी विर्क, जतिन सरना, हार्डी संधू, ताहिर भसीन, पंकज त्रिपाठी, साकिब सलीम जैसे शानदार सितारे नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 1983 में भारत की विश्वकप की जीत के पल दोबारा सबके सामने लेकर आएगी। 

इस फिल्म के लिए पूरी कास्ट काफी मेहनत कर रहे हैं। साथ ही 1983 में उस वक्त टीम का हिस्सा रहे क्रिकेटर्स भी एक्टर्स को पूरी ट्रेनिंग दे रहे हैं ताकि स्क्रीन पर कुछ भी कमजोर ना दिखे।
 

PREV

Recommended Stories

कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
तीसरी बीवी संग रोमांटिक हुए शोएब मलिक, यूं दी ईद की मुबारकबाद
तीसरी बीवी संग रोमांटिक हुए शोएब मलिक, यूं दी ईद की मुबारकबाद