दूसरी बार मां बनी ईशा देओल, कुछ इस अंदाज में जानकारी दी फैंस को

By Team MyNationFirst Published Jun 11, 2019, 3:33 PM IST
Highlights

एक्ट्रेस ईशा देओल फिर से मां बन गई हैं। ईशा ने बेबी गर्ल को जन्म दिया और उसका नाम ‘मिराया’ रखा है। इस बात की जानकारी ईशा ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर स्पेशल तरीके से दी है। 

ऐक्ट्रेस ईशा देओल एक बार फिर से मां बन गई हैं और 10 जून को उन्होंने एक और प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। ईशा ने फैंस को ये बताने में जरा सी भी देर नहीं की, कि उन्होंने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर के तुरंत दी। साथ ही बेबी का नाम भी उजागर कर दिया। 

ईशा और भरत ने अपने दूसरे बच्चे का नाम मिराया तख्तानी रखा है, जबकि पहली बेटी का नाम उन्होंने राध्या रखा है। बता दें राध्या का जन्म साल 2017 में हुआ था। 

ईशा ने इंस्टाग्राम पर फिर से मां बनने की खबर को शेयर करते हुए लिखा है, 'आपके प्यार और आशीर्वीद के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। @bharattakhtani3 #radhyatakhtani #mirayatakhtani.'

बता दें ईशा और भरत ने 2012 में शादी की थी। शादी के पांच साल बाद ईशा ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। 

बात करें ईशा के फिल्मी करियर की तो वह आखिरी बार इसी साल एक शॉर्ट फिल्म 'कैटवॉक' में नजर आई थीं। हालांकि ईशा अब फिल्मों में कम ही नजर आती हैं। जब से उनकी शादी हुई है तब से ही उन्हें फिल्मों में कम देखा गया है। 

click me!