ऑस्कर 2024 में इंडियन फैंस के लिए प्राउड मोमेंट, RRR का गाने 'नाटू नाटू' ने मचाया धमाल...

Bhawana tripathi |  
Published : Mar 11, 2024, 01:16 PM IST
ऑस्कर 2024 में इंडियन फैंस के लिए प्राउड मोमेंट, RRR का गाने 'नाटू नाटू' ने मचाया धमाल...

सार

Oscars Award 2024 में एक बार फिर भारतीय फिल्म RRR का जलवा देखने को मिला। अवॉर्ड शो में फिल्म के सॉन्ग 'नाटू नाटू' को स्क्रीन में दिखाया गया। ये देख इंडियन फैंस प्राउड फील कर रहे हैं। 

Oscars Award 2024: इस साल ऑस्कर अवॉर्ड में विदेशी फिल्मों की धूम रही।  फिल्म'ओपेनहाइमर' को 7 अवॉर्ड मिले। भले ही इस बार भारत की किसी मूवी को ऑस्कर न मिला हो लेकिन एक पल ऐसा आया था जब सभी भारतीय फैंस को गर्व महसूस हुआ। जी हां! प्राउड फील करने की वजह थी ऑस्कर अवॉर्ड शो में फिल्म RRR की झलक दिखना। इसे देखते ही इंडियन फिल्मी फैंस की मानों खुशी का कोई ठिकाना न हो। 

 

पिछले साल फिल्म RRR को मिला था एकेडमी अवॉर्ड

साल 2023 ऑस्कर अवॉर्ड भारत के काफी अच्छा साबित हुआ था। फिल्म  RRR के सॉन्ग को बेस्ट म्यूजिक (ओरीजनल सॉन्ग) कैटिगरी  में अवॉर्ड मिला था। Oscars Award 2024 में फिल्म RRR के क्लिप्स ऑस्कर इवेंट में नज़र आए। ये सींस स्टंट कॉर्डिनेटर्स को ट्रिब्यूट करते वक्त दिखाए गए। स्क्रीन में जूनियर एनटीआर नज़र आए। फिर बेस्ट सॉन्ग अनाउंस करते वक्त नाटू-नाटू का धमाकेदार सॉन्ग दिखाई पड़ा। फैंस के लिए ये सब देखना वाकई बेहद खुश कर देने वाला पल है। 

फिल्म  RRR ने मचाया था धमाल

एसएस राजामौली की फिल्म RRR ने फैंस के बीच खूब धमाल मचाया था। फिल्म में मुख्य किरदार में राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन, आलिया भट्ट ने दमदार रोल किए थे। फिल्म राइज, रॉर और रिवॉल्ट को  RRR नाम दिया गया। देशभक्ति की भावना से ओत प्रोत फिल्म में ब्रिटिश हुकुमत दिखाई पड़ती है। फैंस ने फिल्म को खूब पसंद किया था। 

ये भी पढ़ें: Oscars Award 2024: दिलों में छाई फिल्म'ओपेनहाइमर' को 7 अवॉर्ड, किलियन मर्फी बने पसंदीदा एक्टर...

 ऑस्कर जीतने वाली Oppenheimer बनाने में खर्च हुए करोड़ों,पठान-जवान जैसी समा जाएं कई फि...
 

PREV

Recommended Stories

कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
तीसरी बीवी संग रोमांटिक हुए शोएब मलिक, यूं दी ईद की मुबारकबाद