सलमान की ‘भारत’ का प्रियंका ने उड़ाया मजाक, बताया क्यों नहीं की फिल्म!

By Team MyNationFirst Published Jun 14, 2019, 9:59 AM IST
Highlights

सलमान खान की फिल्म 'भारत' को लेकर उस समय से चर्चा चल रही है जब से इस फिल्म की स्टार कार्ट चुनी जा रही थी। फिल्म में प्रियंका को सलमान के अपोजिट में लिया गया था लेकिन उन्होंने यह फिल्म नहीं की और आखिर वक्त में मना कर दिया। लेकिन अब प्रियंका ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि उन्होंने आखिर फिल्म 'भारत' क्यों नहीं की।

सुपरस्टार सलमान खान और एक्ट्रेस कैटरीना की फिल्म 'भारत' को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। फिल्म को लेकर अभी भी फैंस के बीच उत्साह कम नहीं हुआ है और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाया हुआ है। 

कैटरीना और सलमान दर्शकों के दिलों दिमाग पर इस कदर छाए हुए हैं कि फिल्म ने कुछ ही दिन में 167 करोड़ की कमाई कर ली है।

फिल्म में कैटरीना और सलमान की जोड़ी को दर्शक भले ही बेहद पसंद कर रहे हो लेकिन यह सभी जानते हैं कि इस फिल्म में कैटरीना से पहले प्रियंका चोपड़ा को साइन किया गया था। 

लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने आखिरी वक्त में फिल्म छोड़ दी थी। फिल्म छोड़ने की वजह प्रियंका ने निक जोनस के साथ अपनी शादी बताई थी। जिसके बाद यह खबरें भी आई थीं कि सलमान, प्रियंका चोपड़ा से काफी नाराज हैं। हालांकि बाद में सलमान ने बता दिया था कि वो उनसे नाराज नहीं है।

लेकिन अब जो प्रियंका का एक वीडियो सामने आया है उसे देख ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि उन्होंने फिल्म शादी की वजह से छोड़ी थी। 

दरअसल, मगंलवार को प्रियंका ने अपनी अपकमिंग फिल्म the sky is pink की रैप पार्टी रखी। जिसमें प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से लेकर कई कलाकार शामिल हुए। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने सलमान की फिल्म भारत को छोड़ने का कारण भी बताया साथ ही इशारों इशारों में उसे नाचने गाने वाली फिल्म बता दिया। 

प्रियंका ने कहा, सभी मुझसे मेरे फैसले के बारे में पूछते हैं कि आखिर क्यों? आखिर क्यों मैंने ये नाचने गाने वाली, तड़कती-भड़कती फिल्म को छोड़ दिया और क्यों मैं एक 18 साल के बच्चे की मां का किरदार निभाने के लिए राजी हुई? प्रियंका ने बताया, The Sky is pink को इसलिए चुना क्योंकि उन्हें सोनाली की इस फिल्म का आइडिया पसंद आया था और उन्होंने सोनाली की वजह से इस फिल्म को हां कहा।

click me!