टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा की राह चली हरियाणा की शामिया आरजू

Published : Jul 30, 2019, 03:24 PM ISTUpdated : Jul 30, 2019, 03:26 PM IST
टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा की राह चली हरियाणा की शामिया आरजू

सार

जी नहीं, शीर्षक पढ़कर धोखा मत खाइए। दरअसल हरियाणा के नूंह की रहने वाली शामिया आरजू भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की तरह लॉन टेनिस में हाथ नहीं आजमाने जा रही हैं। बल्कि वह भी एक पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली से शादी करने जा रही हैं। सानिया ने भी पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर से शादी की है।   

नई दिल्ली: हरियाणा के नूंह में इन दिनों शादी की तैयारी चल रही है। यहां रहने वाली शामिया आरजू का निकाह पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली से होने वाला है। यह शादी दुबई के एटलांटिस पाम जुबेरा पार्क होटल में होगी। इसके लिए तैयारियां जोर शोर से जारी हैं। 

यह शादी 20 अगस्त को होने वाली है। जिसके लिए भारत से शामिया के परिवार से 10 लोग 17 अगस्त को दुबई रवाना हो जाएंगे। जिसमें  शामिया का भाई अकबर अली, मां रहीशा, जीजा अलताफ हुसैन, बहन बिलकिस, चाचा हनीस अहमद, बहनें मुमताज और  केशर शामिल हैं। 

 पाकिस्तानी गेंदबाज हसन अली पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहने वाले हैं।  

शामिया ने हरियाणा की ही एक  यूनिवर्सिटी से ऐरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था। जिसके बाद वह जेट एयरवेज में नौकरी करने लगी। लेकिन तीन साल पहले उन्होंने एयर अमीरात ज्वाइन कर लिया था। वह फिलहाल वहीं काम कर रही हैं। 

बताया जा रहा है कि शामिया का रिश्ता  उनके परदादा के परिवार के जरिये हुआ। शामिया के पिता से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के पूर्व सांसद और पाकिस्तान रेलवे बोर्ड के चेयरमैन रहे सरदार तुफैल और उनके दादा सगे भाई थे। बंटवारे के बाद उनके दादा यहीं हिंदुस्‍तान में रह गए और उनके भाई पाकिस्तान चले गए। उनका परिवार आज पाकिस्तान के कसूर जिले में रहता है। उन लोगों की ही मध्यस्थता से यह रिश्ता तय हुआ है। 



PREV

Recommended Stories

60 सेकेंड रूल से 'धर्मसंकट' में गेदबाज, यूं बना परेशानी का सबब
कुमार संगकारा बोले- सौरव गांगुली को बनना चाहिए ICC चेयरमैन, तो गावस्कर ने BCCI अध्यक्ष पद के लिए जताई सहमति