PM Modi Biopic: विवेक ओबेरॉय को मिल रही लगातार धमकी, मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Published : May 23, 2019, 09:31 AM ISTUpdated : May 23, 2019, 09:42 AM IST
PM Modi Biopic: विवेक ओबेरॉय को मिल रही लगातार धमकी, मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

सार

विवेक ओबेरॉय को इन दिनों लगातार फोन पर धमकियां मिल रही हैं। धमकी मिलने का कारण है उनकी कल रिलीज हो रही फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’।   

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय अपनी फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ को लेकर काफी लंबे समय से चर्चा में बने हुए हैं। इसी के साथ लोगों को भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि दर्शको का यह इंतजार कल (24 मई) खत्म होने वाला है। 

लेकिन इस बीच विवेक ओबेरॉय को लेकर गंभीर खबर सामने आई है। दरअसल विवेक को हाल ही में फोन पर जान से मारने की धमकियां मिली हैं। धमकी मिलने का कारण उनकी अपकमिंग फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ है। 

इस बात की सूचना विवेक ने मुंबई पुलिस को दे दी है और इन धमकियों को गंभीरता से लेते हुए मुंबई पुलिस के प्रोटेक्शन सेल ने विवेक ओबरॉय को सुरक्षा देने का फैसला किया है। 

यह भी पढ़िए-सस्ती पब्लिसीटी के चक्कर में विवेक ओबेरॉय कर गए गंदी हरकत

प्रोटेक्शन के तौर पर विवेक के पास अब दो कांस्टेबल तैनात रहेंगे। इन कान्स्टेबल्स को मुंबई पुलिस की प्रोटेक्शन और सिक्योरिटी ब्रांच ने उपलब्ध कराया गया है। 

यह भी पढ़िए-व‍िवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या पर विवादित मीम शेयर करने पर मांगी माफी

बात करें फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ की तो वह ओमंग कुमार के निर्देशन में बनी है। फिल्म में विवेक ओबेरॉय प्रधानमंत्री की किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 24 मई को रिलीज होगी।  

 

PREV

Recommended Stories

सोनू निगम से मुलाक़ात का सपना हुआ सच, सुमन मुखर्जी ने साझा किया अपना प्रेरणादायक संगीत सफर
राजमौली ने पवन कल्याण और अल्लू अर्जुन संग क्यों नहीं बनाई कोई फिल्म?