विवेक ओबेरॉय ने जबसे ऐश्वर्या राय पर मीम शेयर किया था तबसे ही वह विवादों में घिरे हुए हैं। जिसके बाद उनसे माफी मांगने को कहा जा रहा था। लेकिन विवेक का कहना था कि ‘मेरी गलती क्या है जो मैं माफी मांगू’। लेकिन अपने इस बयान से पलटते हुए 24 घंटे के अंदर व‍िवेक ओबेरॉय ने माफी मांगते हुए ट्वीट ड‍िलीट कर द‍िया है। 

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने सोमबार को अपने ट्विटर हैंडल से एक एग्जिट पोल को लेकर मीम शेयर किया था जिसमें सलमान खान, ऐश्वर्या राय और उनकी खुद की तस्वीर दिखाई दे रही थी। उस मीम में खासतौर पर ऐश्वर्या के रिलेशनशिप को लेकर मजाक बनाया गया था। जिसकी वजह से विवेक यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। 

विवाद बढ़ता चला गया और विवेक लोगों के निशाने में आ गए। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी विवेक की इस हरकत पर नाराजगी जताई। वहीं विवेक से इस गंदी हरकत को करने के लिए माफी मांगने को कहा जाना लगा। लेकिन माफी मांगने वाली बात पर विवेक ने भी चुप्पी नहीं साधी और कहा, ‘मेरी गलती क्या है जो मैं माफी मांगू’। 

लेकिन अब विवेक अपनी बात से किनारा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि व‍िवेक ने पुराने व‍िवाद‍ित ट्वीट को ड‍िलीट करते हुए अब दो नए ट्वीट को किए हैं। 

यहां क्लिक कर जानिए पूरा मामला- सस्ती पबलीसीटी के चक्कर में विवेक ओबेरॉय कर गए गंदी हरकत 

पहले ट्वीट में व‍िवेक ने ल‍िखा, कई बार जो फनी और किसी को चोट नहीं पहुंचाने वाला लगता है। हो सकता है वैसा दूसरे को नहीं लगे। मैंने 10 साल तक तकरीबन दो हजार लड़कियों के बेहतर भव‍िष्य के लिए काम किया है। मैं किसी मह‍िला का अपमान‍ित करने के बारे में सोच भी नहीं सकता हूं।

Scroll to load tweet…

व‍िवेक ने दूसरे ट्वीट में कहा, मेरे मीम से अगर किसी मह‍िला की भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो मैं माफी मांगता हूं। ट्वीट ड‍िलीटेड।

Scroll to load tweet…

बता दें विवेक के ऐसे मीम को शेयर करने के बाद विवाद ट्विटर पर ही नहीं बल्कि महिला आयोग की तरफ से भी विवेक को नोटिस मिल गया था। जिसके चलते अब उन्होंने माफी मांग ली है।