Adult Star Kagney Linn Karte:फेमस एडल्ट स्टार काग्नी लिन कार्टर ने मौत को लगाया गले, जूझ रही थीं इस समस्या से

By Bhawana tripathiFirst Published Feb 20, 2024, 6:23 PM IST
Highlights

हॉलीवुड में फेमस एडल्ट स्टार काग्नी लिन कार्टर (Kagney Linn Karter) ने आत्महत्या कर ली है। उनके दोस्तों ने इस बारे में जानकारी दी है।

Adult Star Kagney Linn Karter Died: मानसिक स्वास्थ्य किस हद तक इंसान को परेशान कर सकता है अक्सर इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। हॉलीवुड से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। कम उम्र की फेमस एडल्ट स्टार काग्नी लिन कार्टर (Kagney Linn Karter) की मौत हो गई है। उन्होंने आत्महत्या की थी। रिपोट्स में बताया जा रहा है कि उनकी मेंटल हेल्थ ठीक नहीं थी। वो काफी समय से मानसिक समस्याओं से जूझ रही थी। अचानक से उनका शव मिलने से उनके फैंस चौंक गए हैं।

काग्नी ने 2000 में बनी थी एडल्ट स्टार

ऐसा बताया जा रहा है कि काग्नी काफी समय से मानसिक समस्याओं से गुजर रही थीं। उन्होंने सन 2000 के करीब एडल्ट इंडस्ट्री ज्वाइन की थी। बाद में पोल फिटनेस स्टूडियो भी बनाया।टीएमजेड की एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी मौत पिछले हफ्ते ओहियो में हो गई थी। गुरुवार को पर्मा शहर के पास उसका शव एक घर में मिला।GoFundMe पेज की मदद से उनके अंतिम संस्कार की तैयार की जा रही है।उनकी दोस्तों ने लोगों से कहा कि वो फाइनेंशियल मदद करें ताकि अंतिम संस्कार में कोई दिक्कत न हो।

याद किया गया काग्नी को

काग्नी को चाहने वाली संख्या कम नहीं है। वो एक वे फिटनेस स्टूडियो की ऑनर भी थी। उनके जानने वालों का कहना है कि कुछ समय से वो मानसिक समस्याओं से जूझ रही थी। कग्नी के दोस्तों ने मौत की जानकारी देने के बाद लोगों से मदद भी मांगी। उन्होंने मेंटल हेल्थ के संबंधित एक कैंपेन चलाया है ताकि लोगों को जागरुक किया जा सके। आपको बताते चले कि काग्नी एक एक्टर, सिंगर के साथ ही डांसर भी थी। लोग उन्हें एक टोपी पहने हुए खूबसूरत महिला के रूप में याद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:टीवी की 'अनुपमा' को लगा शॉक, यशपाल सर के लिए लिखा ये भावुक मैसेज......

Vikrant Massey ने फिल्म इंडस्ट्री के कुछ फेमस लोगों को बताया घटिया, बताई अपने मन की बात.....

 

click me!