mynation_hindi

इस अभिनेता की पहली पत्नी से हैं दो बच्चे, अब गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट

Published : Apr 24, 2019, 12:17 PM ISTUpdated : Apr 24, 2019, 12:23 PM IST
इस अभिनेता की पहली पत्नी से हैं दो बच्चे, अब गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट

सार

अर्जुन रामपाल की पहली शादी 1998 में हुई थी और शादी के 20 साल बाद  तलाक भी हो गया था। हालांकि अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। ऐसे में दोनों को लेकर खबर आई हैं कि गैब्रिएला प्रेग्नेंट हैं।

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। वह अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ अक्सर देखे जाते रहे हैं। 

ऐसे में खबर आई है कि अर्जून एक बार फिर पिता बनने वाले हैं। जी हां, उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला प्रेग्नेंट हैं। हालांकि दोनों की अभी शादी नहीं हुई है। अर्जुन और गैब्रएला ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के साथ यह खुशखबरी साझा की है।

तस्वीर में गैब्रिएला का बेबी बंप नजर आ रहा है। बता दें, अर्जुन रामपाल की पहली शादी से दो बेटियां हैं। दोबारा से पिता बनने को लेकर अर्जुन रामपाल बेहद एक्साइटेड हैं।

गर्लफ्रेंड संग तस्वीर साझा करते हुए अर्जुन रामपाल ने लिखा- “तुम्हें पाकर खुश हूं और नई शुरुआत करने को लेकर। थैंक्यू बेबी इस बेबी के लिए”। वहीं उनकी गर्लफ्रेंड ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- तुम दोनों को पाकर आभारी हूं। तुमसे मिलने का इंतजार मुश्किल हो रहा है।

बता दें, अर्जुन रामपाल की पहली शादी 1998 में हुई थी और 20 साल बाद उन्होंने अपनी पत्नी से अलग होने का फैसला ले लिया। हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हो पाया कि उनका तलाक क्यों हुआ। 

बात करें अर्जून की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला की तो वह साउथ अफ्रीकन मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 2014 में फिल्म ‘सोनाली केबल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। गैब्रिएला ने 2016 में तेलुगू फिल्म Oopiri में कैमियो रोल किया था।
 

PREV

Recommended Stories

कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
मल्लिका शेरावत को देख शर्म से लाल हुए इमरान हाशमी,बोले-अरे मैं....