बॉलीवुड में फ्लॉप एक्टर Ram Chara ने यूं लगाई छलांग, RRR के बाद डबल से ज्यादा फीस, ये हैं इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

By Bhawana tripathiFirst Published Mar 27, 2024, 1:39 PM IST
Highlights

Birthday special  Ram Charan: आज साउथ फिल्म एक्टर राम चरण को किसी भी पहचान की जरूरत नहीं है। बेहतरीन एक्टिंग और दमदार एक्शन के दम पर एक्टर ने अपनी ग्लोबल पहचान बनाई है। रामचरण 27 मार्च को अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आइए जानते हैं रामचरण के जीवन से जुड़े कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स। 

एंटरटेमेंट डेस्क। फेमस एक्टर राम चरण आज अपना  39 वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। साउथ एक्ट्रेस राम चरण के फैंस की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अक्सर फैंस उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानना चाहते हैं। आज राम चरण के जन्मदिन के अवसर पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं। 

एक ही फिल्म के बाद राम चरण की हो गई डबल से ज्यादा फीस 

फिल्म RRR से ग्लोबल स्टार बन चुके राम चरण ने फिल्म RRR के लिए 45 करोड़ रुपये लिए थे। आपको जानकार हैरानी होगी कि फिल्म की गजब सफलता के बाद एक्टर राम चरण ने फिल्म गेम चेंजर के लिए 100 करोड़ रुपये चार्ज किए।  

बॉलीवुड में भी किस्मत आजमा चुके हैं एक्टर राम चरण

ग्लोबल हीरो सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड फिल्म में भी काम कर चुके हैं। राम चरण ने साल 2013 में फिल्म 'जंजीर' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। जंजीर की रीमेक फ्लॉप रही। इसके बाद रामचरण ने बॉलीवुड की फिल्मों से किनारा कर लिया। 

RRR की सक्सेस से खुश होकर राम चरण ने बांटे थे सोने के सिक्के

जब फिल्म RRR के गाने 'नाटू नाटू' ऑस्कर में जगह मिली थी तो हर भारतीय के चेहरे में मुस्कान थी। RRR के 10 दिन में 900 करोड़ कलेक्शन से खुश होकर एक्टर ने यूनिट के लोगों को सोने के सिक्के बांटे थे। सिक्कों में  RRR भी था।

एयरलाइन कंपनी के मालिक भी हैं राम चरण 

कम ही लोगों को पता है कि राम चरण एयरलाइन कंपनी के मालिक भी हैं। टर्गो मेगा एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में राम चरण चेयरमैन हैं। इस कंपनी की ट्रूजेट नाम की फ्लाइट्स चलती हैं। 

राम चरण साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस और ग्लोबल फेस हैं। ऐशो आराम से लाइफ जीने वाले राम चरण विराट कोहली की बायोपिक करने की इच्छा रखते हैं। खबरों की मानें तो राम चरण RRR के सीक्वल में भी नज़र आ सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: बीवी की कमाई के आगे Ram Charan भी पड़े फीके,अरबों के बिजनेस की मालकिन...

 

click me!