mynation_hindi

हस्तियां जिन पर लगा तिरंगे के अपमान का आरोप

 
Published : Jul 05, 2018, 07:43 PM IST
हस्तियां जिन पर लगा तिरंगे के अपमान का आरोप

सार

तिरंगा हमारे देश की आन बान और शान का प्रतिक है लेकिन कई बार ऐसा हुआ है कि कई मशहुर हस्तियों का फोटो वॉयरल हुआ जिसमे तिरंगे का अपमान करते हुए दिख रहे हैं

 

सानिया मिर्जा

प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा की एक फोटो आई थी जिसमें वो तिरंगे के सामने पैर रख कर बैठी थीं। मामले में काफी विवाद हुआ था सानिया ने इस पर सफाई देते हुए इसे स्मार्ट फोटोग्राफी बताया था।

 

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने क्रिकेट में पाकिस्तान पर भारत की जीत का जश्न मनाते समय तिरंगे को अपनी पीठ और कंधों पर लपेट लिया था।

 

शाह रुख खान

बॉलीवुड के बादशाह कहलाने वाले अभिनेता शाहरुख़ खान 2011 में भारत के क्रिकेट विश्वकप जीतने के बाद जश्न मनाने के लिये रोड पर निकले, उस समय उन्होंने तिरंगे को उल्टा पकड़ रखा था।

 

पार्वती ओमनाकुट्टन

मिस इंडिया 2008 रहीं पार्वती ओमानकुट्टन ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ डिज़ाइन किए गए एक मिनी स्कर्ट पहने हुए फोटोशूट किया था। उनकी यह हरकत राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है।

 

सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर तिरंगा बना हुआ केक काट कर विवादों में आ गये थे। इसके लिये उन्हें कानूनी नोटिस भी मिला था।

 

माताजी निर्मला देवी

सहज योग केंद्र की संस्थापक और आध्यात्मिक नेता माताजी निर्मला देवी एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वह सोफे पर बैठी हैं और उनके क़दमों में तिरंगा बिछा है। जिसके बाद लोगों ने उनकी निन्दा की थी।

 

मालिनी रमानी

2000 में फैशन डिज़ाइनर मालिनी रमानी उस समय विवादों में फंस गई थीं जब उन्होंने तिरंगे की ड्रेस पहनी थी।

 

मल्लिका शहरावत

फिल्म अभिनेत्री मल्लिका शहरावत का विवादों से पुराना नाता रहा है। अपनी फिल्म डर्टी पॉलिटिक्स के पोस्टर में मल्लिका तिरंगे में लिपटी हुई लाल बत्ती वाली गाड़ी पर बैठी नजर आई थीं। इसके बाद उनके खिलाफ तिरंगे के अपमान का मामला दर्ज किया गया था।

 

प्रीति जिंटा

डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा ने 2011 में मुंबई में हुए भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मैच के दौरान तिरंगे का पंखा बना दिया था।

 

मंदिरा बेदी

अभिनेत्री और क्रिकेट कमेंटेटर मंदिरा बेदी एक क्रिकेट मैच को होस्ट करने के दौरान फ्लैग थीम साड़ी पहनी दिखी थीं. टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले हर देश का झंडा उनकी साड़ी में था. तिरंगा उनके घुटने के नीचे पड़ा था जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया था.

 

PREV

Recommended Stories

कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
तीसरी बीवी संग रोमांटिक हुए शोएब मलिक, यूं दी ईद की मुबारकबाद
तीसरी बीवी संग रोमांटिक हुए शोएब मलिक, यूं दी ईद की मुबारकबाद