mynation_hindi

‘बड़ी मुश्किल में फंसी’ ये चाइनीज डांसर, वीडियो हुआ वायरल

Published : Apr 14, 2019, 12:51 PM ISTUpdated : Apr 14, 2019, 02:34 PM IST
‘बड़ी मुश्किल में फंसी’ ये चाइनीज डांसर, वीडियो हुआ वायरल

सार

सोशल मीडिया पर इन दिनों चीजें बहुत जल्दी वायरल होती है। एक वीडियो सामने आया है जो काफी वायरल हो रहा है, इस वीडियो की खास बात ये है कि इसमें चाइनीज लड़कियां बॉलीवुड के गाने पर डांस कर रही हैं। उनका यहीं अंदाज देखकर सभी हैरान है, और अब तक इस वीडियो को 17 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

आज कल सोशल मीडिया इतना फास्ट हो गया है कि इस पर अपलोड की हुई चीजे बहुत तेजी से वायरल हो जाती है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में चाइनीज लड़कियां 2001 में आई मल्टी स्टारर फिल्म 'लज्जा' के मशहूर गाने 'बड़ी मुश्किल बाबा बड़ी मुश्किल' पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है। इनका इस गाने पर डांस करते हुए वीडियो लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

इस वीडियो को Devesh Mirchandani नाम से एक यू-ट्यूब चैनल ने अपलोड किया है। वीडियो में एक चाइनीज लड़की अपने ग्रुप के साथ मिलकर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं। व्हाइट कलर की साड़ी पहनकर यह चाइनीज लड़की बिलकुल माधुरी दीक्षित की तरह डांस कर रही है। उसने शानदार डांस का प्रदर्शन किया है। इस वीडियो को इसी महीने 7 अप्रैल को अपलोड किया गया था। अब तक 17 लाख से भी ज्यादा बार इस वीडियो को देखा जा चुका है।  

 


 

PREV