दीपिका ने मेहंदी वाली से भी रखी थी अनोखी शर्त, जानिए क्या?

By Team MyNationFirst Published Nov 14, 2018, 6:53 PM IST
Highlights

दीपिका ने अपनी मेहंदी को खास और सबसे अलग बनाने के लिए मेहंदी आर्टिस्ट को मुंबई से बुलवाया था।

दीपिका-रणवीर शादी के बंधन में बंध गए और इनसे जुड़ी एक के बाद एक जानकारी भी मिल रही है। अब यह सामने आया है कि दीपिका मेहंदी वाली से कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाया है कि जो डिजाइन दीपिका के हाथ में लगेगा वह फिर किसी के हाथ में नहीं लगेगा और न ही डिजाइन के बारे में बात की जाएगी। दीपिका ने अपनी मेहंदी को खास और सबसे अलग बनाने के लिए मेहंदी आर्टिस्ट को मुंबई से बुलवाया था।

दीप्ति बेन मारु नाम की मेहंदी आर्टिस्ट मुंबई के नालासोपारा में रहती हैं। दीपिका ने अपनी मेहंदी की रस्म के लिए दीप्ति को इटली बुलाया था। दीप्ति अपना जरूरी सामान लेकर 11 नवंबर को ही इटली पहुंच गई थीं।

यूं तो मेहंदी लगाना दीप्ति के लिए कोई नया काम नहीं है। लेकिन दीपिका को मेहंदी लगाने से पहले जो शर्त रखी गई थी वो काफी नई थी।

इतना ही नहीं दीप्ति अभी किसी के कॉन्टैक्ट में नहीं वह अपने जब मुंबई लौटेंगी तब ही अपने घरवालों से बातचीत कर पाएंगी. उससे पहले वह बाहर के किसी भी शख्स से बात नहीं कर सकतीं।

दीप्ति ने केवल दीपिका पादुकोण को ही नहीं बल्कि रणवीर सिंह को भी मेहंदी लगाई है। अब सभी को इंतजार है तो वो है दीपिका-रणवीर की शादी की तस्वीरों का।

click me!