#MeToo: डॉली बिंद्रा ने लगाया राधे मां पर यौन शोषण कराने का आरोप

डॉली का कहना है कि, साल 2015 में राधे मां और उनके भक्तों ने उन्हें चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस के एक आला अधिकारी के आवास पर यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया था।

DOLLY BENDRE SHARE HER METOO STORY ON TWITTER

#MeToo कैंपेन थमने का नाम नहीं ले रहा है इस अभियान में हर दिन जाने माने नाम सामने आ रहें हैं और आपबीती सुना रहे हैं। अब इसमें एक और अभिनेत्री का नाम जुड़ गया है जिसके साथ यौन शोषण हुआ था। वह अभिनेत्री है डॉली बिंद्रा, जिन्होनें आरोप लगाए हैं कि विवादों में रहने वाली व अपने आप को धर्म गुरु बताने वाली राधे मां ने डॉली को चंडीगढ़ में आला पुलिस अधिकारी के आवास पर बुला कर उनका यौन शोषण कराया था।

डॉली ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी है। डॉली का कहना है कि, साल 2015 में राधे मां और उनके भक्तों ने उन्हें चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस के एक आला अधिकारी के आवास पर यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया था। इसके खिलाफ उन्होंने तुरंत आवाज उठाई थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

डॉली बिंद्रा ने ट्वीट कर के लिखा है, कि ध्यान दें यह मेरा निजी अनुभव है। हर कोई उस महिला की विश्वसनीयता पर शक कर रहा है, जो मी-टू के तहत यौन उत्पीड़न का अपना भयावह अनुभव लिख रही है। इसके साथ ही सवाल किया जा रहा है कि उसने तब क्यों नहीं बोला, अब क्यों बोल रही हैं? लोग यह समझने में असफल हो जाते हैं कि कैसे यौन उत्पीड़न की शिकार महिला गहरे अवसाद में चली जाती है।

अब सवाल यह उठता है कि जो महिला अपने आप को धर्म गुरु बताती है वह इस तरह के घिनौने कामों की भी भागीदार है? और अगर हां तो पुलस को राधे मां पर भी कड़ा कदम उठाना चाहिए क्योंकि यह लोग हमारे भगवान व आस्था का मजाक बना रहे हैं।
 

vuukle one pixel image
click me!