गोविंदा के बाद मुंबई नॉर्थ पर कांग्रेस का उर्मिला मातोंडकर पर दांव

By Team MyNationFirst Published Mar 29, 2019, 11:54 AM IST
Highlights

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने दो दिन पहले ही कांग्रेस का दामन थामा था। कांग्रेस पार्टी ने मुंबई की वीआईपी सीट और बीजेपी का गढ़ कही जाने वाली मुंबई नॉर्थ सीट पर उर्मिला को उतारकर वोट बटोरने की तैयारी की है।

बॉलीवुड अदाकारा उर्मिला मातोंडकर अब केवल एक अभिनेत्री ही नहीं रह गई हैं बल्कि अब वह एक नेता भी बनने जा रही है। उर्मिला ने दो दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी की सदस्‍यता ली थी। अब कांग्रेस पार्टी ने उन्हें उसी सीट से चुनाव लड़ने के लिए उतार दिया है जिससे पार्टी ने बॉलिवुड एक्टर गोविंदा को उतारा था।

कांग्रेस पार्टी ने उर्मिला को नार्थ मुंबई सीट से प्रत्‍याशी बनाया है। अब वह राजनीतिक के मेदान में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। लोकसभा चुनाव पास है और ऐसे में मुंबई की छह लोकसभा सीट पर 29 अप्रैल को वोटिंग होनी है।

Urmila Matondkar to contest from Mumbai North parliamentary constituency on a Congress ticket. pic.twitter.com/LrzBiAa5QF

— ANI (@ANI)

मुंबई नॉर्थ से उर्मिला की टक्‍कर भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी से होगी। बता दें मुंबई नॉर्थ सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है। 

उर्मिला को टिकट देने से पहले यह खबर आई थी कि, कांग्रेस की रणनीति के पीछे उनका मराठी होना और फिल्म उद्योग से जुड़ा होना बड़ा कारण है इसीलिए उन्हें टिकट दिया गया है। उर्मिला को बॉलीवुड में 'छम्मा छम्मा' और रंगीला 'गर्ल' के नाम से जानी जाती हैं।

बता दें 3 मार्च 2016 में उर्मिला मतोंडकर ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली थी और उनकी शादी की खूब चर्चा हुई थी। साल 2016 में बिना किसी शोर शराबे के उन्होंने ने अपने से 10 साल छोटे कश्मीरी बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर मीर सीक्रेट वेडिंग की है। 

जहां से उर्मिला चुनाव लड़ने जा रही हैं। राजनीतिक सफर में इस सीट का बेहद रोचक इतिहास रहा है। आजादी के बाद 1952 में वामपंथी दल सीपीआई ने अमृत डांगे को इस सीट से जीत दिलाई थी। इसके बाद कई अन्य दलों ने इस सीट पर कब्जा किया। लेकिन 1989 से लगातार तीन चुनावों में यहां से बीजेपी नेता राम नाइक का कब्जा रहा और वह लगातार 2004 तक यहां से बीजेपी सांसद रहे।

2004 के चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने यहां से लोकप्रिय एक्टर गोविंदा को मैदान में उतारा था और वह कांग्रेस के टिकट पर राम नाइक को हराते हुए लोकसभा पहुंचने में सफल हुए थे। हालांकि बतौर सांसद गोविंदा का कार्यकाल बेहद चुनौती भरा रहा और वह कार्यकाल के बीच में ही राजनीति से तौबा करके चले गए थे। खासबात है कि राजनीतिक सफर पर विराम के साथ ही गोविंदा के फिल्मी करियर पर भी विराम लग गया था। अब देखना यह है कि मुंबई नॉर्थ की इस महत्वपूर्ण सीट पर अभिनेत्री उर्मिला क्या रंग खिलाती हैं।
 

click me!