फातिमा शेख को मिली बदन ढकने की सलाह, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

Published : May 25, 2019, 12:19 PM ISTUpdated : May 25, 2019, 12:45 PM IST
फातिमा शेख को मिली बदन ढकने की सलाह, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

सार

आमिर खान की नई खोज फातिमा सना शेख इन दिनों कट्टरपंथियों के निशाने पर हैं। उनके कम कपड़ों को लेकर नसीहत दी गई है। लेकिन इससे फातिमा बेहद नाराज दिखीं। 

बॉलीवुड में दंगल गर्ल के नाम से मशहूर फातिमा सना शेख को लेकर एक जोरदार खबर सामने आई है। दरअसल हाल ही में फातिमा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी।  

जिसके देखने के बाद उन्हें कुछ लोग बदन ढकने की सलाह देनें लगे थे, यूजर्स कह रहे थे कि आप मुसलमान हैं इसलिए अपना बदन ढको।

यह कमेंट देखने के बाद फातिमा चुप नहीं बैठी और इन यूजर्स को कमेंट रिप्लाई करते हुए लिखा ‘आप मेरे दोस्त, आपको ब्लॉक कर रही हूं।‘ इसी के साथ फातिमा ने आगे उन्होंने लिखा ‘माय बदन माय रूल योअर गमला योअर फूल…’

बता दें एक इंटरव्यू में फातिमा ने कहा था कि, उन्हें ट्रोल्स से कोई फर्क नहीं पड़ता और वो सीधे उन्हें ब्लॉक कर देती हैं। फातिमा ने कहा ‘अगर मेरी प्रोफाइल पर आपने कोई भद्दा कमेंट किया है तो मैं आपको ब्लॉक करूंगी। मैं भद्दे कमेंट क्यों बर्दाश्त करूं?’  

उन्होंने आगे कहा था कि ‘मैं अब कमेंट से प्रभावित नहीं होती हूं बल्कि उनपर हंसती हूं। मुझे लगता है कि मेरे बारे में लिखकर वो मुझे ज्यादा ही महत्वपूर्ण बना रहे हैं। मुझे लगता है वो बहुत अच्छे लोग हैं जिन्हें दूसरों को चोट पहुंचाकर बहुत अच्छा लगता है, सामने वो लोग बोलेंगे नहीं।’

यह भी देखिए- फातिमा सना शेख के इस सेंशुअस वीडियो पर हो रही चर्चा

अब बात करें फातिमा की अपकमिंग फिल्म की तो वह अनुराग बसु की अगली फिल्म में नजर आएंगी। जिसमें उनके अपोजिट राजकुमार रॉव होंगे। 
 

PREV

Recommended Stories

राजमौली ने पवन कल्याण और अल्लू अर्जुन संग क्यों नहीं बनाई कोई फिल्म?
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर